
टैक्स के हेराफेरी का खुलासा, भष्ट्र कर्मचारी ने उड़ाया 14 लाख बकाया टैक्स ?
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Mar 03, 2022
- 314 views
भिवंडी।। भिवंडी मनपा प्रशासन की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण आयुक्त सुधाकर देशमुख ने बकायादारों से टैक्स वसूल करने के लिए अभय योजना शुरुआत कर संपूर्ण ब्याज माफ़ी योजना लागू की है। इसके बावजूद बकायादारों द्वारा टैक्स का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण आयुक्त ने उपायुक्त स्तर के सभी अधिकारी, विभाग प्रमुख व कर्मचारियों को विशेष टैक्स वसूली अधिकारी पर नियुक्त कर प्रत्येक प्रभाग समितियों में अलग अलग टीमें गठित कर बकाया वसूली की जा रही है। इसके आलावा बकायादारों की संपत्तियां सील करने, जलापूर्ति खंडित करने व संपत्तियां नीलाम करने के लिए आयुक्त ने आदेश जारी किया है। किन्तु इसके विपरीत करमूल्यांकन व कर निर्धारण में बैठे भष्ट्र अधिकारियों द्वारा संपत्ति के क्षेत्रफल में हेरफेर व बकाया टैक्स कंप्यूटर से उड़ा देने का मामला प्रकाश में आया है।
शिकायतकर्ता व बिल्डर आसिफ मंजूर शेख ने आयुक्त सुधाकर देशमुख व उपायुक्त (कर) दिपक झिजांड को लिखित निवेदन पत्र देकर मांग किया है कि नागांव -2 के सर्वे नं.77/5, हिस्सा न 4,5,6 जमीन को डेवलपमेंट कर तल अधिक सात मंजिला की इमारत वर्ष 2014 में बनाया था। पालिका प्रशासन के अधिकारियों ने तल अधिक चार मंजिले इमारत के लिए 2007-2008 से वार्षिक 91,538 रुपये टैक्स लगाया और पांचवा, साहवा और सातवा मंजिला का भी 2007-2008 से वार्षिक 53,538 रुपये यानी तल अधिक सात मंजिला इमारत कुल वार्षिक 1,45,076 टैक्स लगाया और मकान नंबर 1764 जारी कर दिया।परन्तु इस विभाग में बैठे भष्ट्र अधिकारियों ने वर्ष 2021 में सांठगांठ कर उक्त तल अधिक चार मंजिले का टैक्स 91,538 कुल बकाया लगभग 14 लाख 64 हजार 608 रुपये घरपट्टी कंप्यूटर से उड़ा दिया और इसी इमारत के पांचवा, साहवा और सातवाँ मंजिले का 5 लाख बकाया टैक्स होने के बावजूद इसी इमारत का वर्ष 2021 में नया अर्सिमेंट कर नया घर नं. 3307 जारी कर दिया। इस खेल में पालिका के भष्ट्र अधिकारियों ने भारी आर्थिक व्यवहार कर बंदर बांट किया। यह खेल यही नही रूका, बल्कि वर्ष 2021 में हुए अर्सिमेंट में तत्कालीन अधिकारियों व कर्मचारी ने जमीन मालिक को फायदा पहुँचाने के लिए कई फ्लैटों के मोजमाप व क्षेत्रफल में फेरफार कर पालिका के आर्थिक उत्पन्न में प्रत्येक वर्ष लाखों का नुकसान भी कर दिया। महानगर पालिका के आर्थिक उत्पन्न में नुकसान पहुंचाने के कारण भष्ट्र अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग हेतु शिकायतकर्ता आसिफ मंजूर शेख ने आयुक्त सुधाकर देशमुख को निवेदन पत्र देकर की है। क्या आयुक्त भष्ट्र अधिकारियों व महानगर पालिका के उत्पन्न में नुकसान पहुंचाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई करेंगे। जिस पर जागरूक नागरिकों ने निगाहे बनाकर रखा हुआ है।
रिपोर्टर