हाइवे पर चैन स्केचिंग करने वालों का आंतक तीन दिन में तीन लोगों को बनाया शिकार

भिवंडी।। भिवंडी कल्याण, नासिक - मुंबई , भिवंडी - ठाणे - वसई मार्ग पर चैन स्केचिंग करने वालों ने आतंक मचाकर रखा हुआ है। आऐ दिन अज्ञात मोटरसाइकिल सवार महिलाओं के गले से मंगलसूत्र छीनकर फरार होने की घटना को अंजाम दे रहे है। इसी क्रम में तीन दिन के भीतर तीन अलग अलग हाइवे से छिनौती, चैन स्केचिंग की घटनाएं घटित हुई है।

पुलिस ने अनुसार टेमघर निवासी कंप्यूटर टाइपिंग की दुकान चलाने वाले दिपक लक्ष्मण चौधरी (45) सुबह साढ़े 6 बजे के दरमियान पाईप लाइन से भादवड की तरफ जा रहे थे। इसी दरमियान अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने उनके गले से 4 तोले की चैन छिनकर फरार हो गये। इस चैन स्केचिंग घटना की शिकायत उन्होंने शांतिनगर पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। पुलिस ने 80 हजार रुपये कीमत की सोने की चैन लूट का मामल दर्ज कर लिया है। जिसकी जांच पुलिस उप निरीक्षक साहेब राव गायकवाड़ कर रहे है। इसी तरह नारपोली पुलिस थाना अंर्तगत दिघा, नवी मुंबई की रहने वाली सौ.वैशाली नितिन बनसोडे अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से कल्याण - ठाणे की तरफ जा रही थी। उसे भी मानकोनी नाका के पास उड़ान पुल के नजदीक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने जबरन उनके गले से 1,13,500 कीमत के 25 ग्राम का मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गये। जिसकी शिकायत उन्होंने नारपोली पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। जिसकी जांच सहायक पुलिस निरीक्षक चेतन पाटिल कर रहे हैं। इसी तरह कोनगांव पुलिस थाना अंर्तगत कोनगांव निवासी सेवानिवृत्त कर्मचारी राजन प्रभाकर खाडे (60) अपनी पत्नी के साथ एक्टिवा से ठाणे - कल्याण की तरफ आ रहे थे। शाम साढ़े सात बजे के दरमियान टाटा आमंत्रणा बिल्डिंग के पास अज्ञात मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशो ने पता पूछने के बाहने नजदीक आऐ और उनके और उनकी पत्नी को बेहोशी की दवा सुंघाकर उनके एक‌ लाख 40 हजार रुपये के जेवर व नकदी लूट ली। जिसकी शिकायत उन्होंने कोनगांव पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी जांच सहायक पुलिस निरीक्षक व्ही एस कडलग कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट