
नारी शक्ति को जगाने वाले घूमर नृत्य महोत्सव की तैयारियां
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Apr 13, 2022
- 717 views
भिवंडी ।। शहर के राजस्थानी महिला मंडल द्वारा राजस्थान दिवस के अवसर पर भव्य घूमर नृत्य महोत्सव आयोजित किया था। किन्तु कोव्हिड महामारी व लाॅक डाउन होने के कारण यह महोत्सव रद्द कर दिया गया। लेकिन मंडल ने एक बार फिर महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी है वही पर मंडल की संघटन मंत्री कल्पना शर्मा ने बताया कि राजस्थानी महिला मंडल द्वारा महाराष्ट्र स्थापना दिन के अवसर पर नारी शक्ति जगाने वाली घूमर नृत्य महोत्सव का आयोजन किया गया है इस महोत्सव के लिए अभी तक भिवंडी सहित ठाणे, मुलुड, घाटकोपर, बोरिवली, शहाड, मीरा भाईदर आदि शहरों की साढ़े चार हजार महिलाओं ने पंजीकरण कराया है और अगले कुछ दिनों में यह संख्या बढ़कर पांच हजार हो जाएगी। राजस्थानी महिला मंडल की अध्यक्षता प्रेम राठी,उपाध्यक्षता निर्मल हेड़ा, सचिव रक्षा करवा, कोषाध्यक्ष मंगला सोमानी के नेतृत्व में 35 मिनट के अखंड पारंपरिक घूमर नृत्य के लिए महिलाएं कड़ी मेहनत कर रही है। जिसके लिए उनके क्षेत्रों में नृत्य प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया गया है।
रिपोर्टर