
भिवंडी में नाले सफाई का काम मंद गति से शुरू। लगभग 15 फीसदी हो सकी सफाई।
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- May 17, 2022
- 382 views
भिवंडी। मानसून का आगमन अंडमान निकोबार में शुरू हो चुका है। जिसे देखते हुए इस बार जल्द मानसून आने की संभावना व्यक्त की जा रही है। वही पर मानसून विभाग द्वारा अधिक बरसात होने का इशारा भी दिया गया है। किन्तु भिवंडी पालिका के नाला सफाई ठेकेदारों द्वारा अभी केवल 15 फीसदी नालों की सफाई करवाई गयी है। बतादें पालिका प्रशासन इस बार शहर में कुल 41,364 मीटर लंबे नालो की सफाई के लिए 1 करोड़ 49 लाख 88 हजार 117 रूपये का ठेका दिया है। इसके लिए पांचों प्रभाग समितियों में अलग अलग ठेकेदार को नाला सफाई का ठेका दिया गया है। ठेकेदारों ने सात मई से सफाई का काम शुरू किया है। 7 मई से 16 मई तक यानि 10 दिन के भीतर 14.42 फीसदी नालों की सफाई हो सकी है। पांचों प्रभाग समितियों में नालों सफाई के लिए 1921 मजदूर,16 डंपर, 13 जेसीबी, 3 पोखलन लगाया गया है। जिसमें अभी तक कुल 1921 मीटर लंबे नाले की सफाई हो चुकी है। जिसे देखते हुए मानसून के पहले नाला सफाई पूर्ण होने की संभावना नहीं दिखाई पड़ रही है। पालिका के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से शीघ्रता से कार्य पूर्ण कर निविदा राशि प्राप्त करने का ठेकेदार प्रयास कर रहे है।
रिपोर्टर