
भिवंडी पालिका ने 34 वार्डों का कच्चा मसौदा चुनाव आयोग को सौंपा। सदस्यों की संख्या 101.
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- May 19, 2022
- 651 views
भिवंडी।। राज्य के कई महानगर पालिकाओं सहित नगर पालिकाओं में चुनावी बिगुल बज चुका है। वही पर भिवंडी महानगर पालिका के जनप्रतिनिधों की मुद्दत भी 8 जून को समाप्त होने जा रही है। इसके बाद प्रशासनिक द्वारा कार्यभार शुरू किया जायेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनगणना नहीं होने के कारण लोकसंख्या के आधार पर शासन ने सदस्यों की संख्या में वृद्धि की है। जिसके अनुसार अब भिवंडी पालिका में 90 सदस्यों की जगह पर 101 सदस्य होगे। इसके लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पालिका के निर्वाचन विभाग द्वारा नये वार्डों का गठन किया गया है और वार्ड सरंचना का कच्चा मसौदा नवंबर माह में ही चुनाव आयोग के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। इस कच्चे मसौदे में 34 प्रभाग की सरंचना की गयी है। जिसमें कुल 33 प्रभागों में तीन - तीन सदस्य और एक प्रभाग में दो सदस्यों की संख्या रहेगी। राज्य चुनाव आयोग द्वारा कच्चे मसौदे की जांच करने बाद प्रारूप जारी किया जायेगा। इस प्रकार की जानकारी पालिका के निर्वाचन विभाग ने दी है। मतदान यंत्र व यंत्रणा के सहारे चुनाव आयोग द्वारा चुनाव करवाने के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। पहले चरण में 18 महानगर पालिका, 25 जिला परिषद व पंचायत समिति और कम से कम 2000 ग्राम पंचायतों के लिए आम चुनाव होंगे। इसमें भिवंडी महानगर पालिका का समावेश नहीं होने के कारण अक्टूबर तक भिवंडी पालिका का आम चुनाव होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
रिपोर्टर