छत्रपति शिवाजी महाराज के अश्वारोही पुतला लगाने के लिए सर्वदलीय पदाधिकारी व जानकार तंज्ञ अधिकारियों की समिति का होगा गठन - महापौर सौ.प्रतिभा विलास पाटिल

भिवंडी।। भिवंडी के शिवाजी चौक पर स्थापित छत्रपति शिवाजी महाराज के अश्वारोही पुतले की मरम्मत करवाने अथवा नवीन पुतला लगाने संबंधी निर्णय लेने के लिए पालिका के महापौर सौ.प्रतिभा विलास पाटिल ने सर्वदलीय नेताओं,पालिका के अधिकारियों व पत्रकारों की एक सयुंक्त विशेष बैठक आयोजित की। इस बैठक में महापौर ने निर्णय लेते हुए कहा कि अगर पुराने पुतले की मरम्मत करवाना है अथवा नवीन पुतला स्थापित करना है, तो इसके लिए शहर के सर्वदलीय प्रमुख नेताओं की एक समिति का गठन किया जायेगा। इस समिति में जानकार, इंजिनियर सहित सल्लागार, सभी पार्टियों के मुख्य पदाधिकारियो‌ का समावेश होगा। समिति निर्णय के बाद ही छत्रपति शिवाजी महाराज के अश्वारोही पुतले संबंधी कोई निर्णय लिया जायेगा। बतादें कि आज महापौर कार्यालय में महापौर सौ.प्रतिभा विलास पाटिल के अध्यक्षता में छत्रपति शिवाजी महाराज पुतला संबंधी एक बैठक आयोजित की गयी थी जिसमें मुख्य रूप से पालिका आयुक्त विजय कुमार म्हसाल, स्थायी समिति सभापति संजय म्हात्रे, सभागृह नेता सुमित पाटिल, कोणार्क विकास आधाडी के गटनेता विलास आर. पाटिल, कांग्रेस पार्टी के गटनेता शकील मुस्तकीम अंसारी, भाजपा शहर अध्यक्ष व नगरसेवक संतोष शेट्टी, शिवासेना शहर प्रमुख सुभाष माने,नगरसेवक मनोज काटेकर,बालाराम चौधरी, आरपी आई शहर अध्यक्ष महेन्द्र गायकवाड़, भिवंडी सपा अध्यक्ष रियाज आजमी, पालिका के अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश दिवटे, उपायुक्त दीपक पुजारी, शहर अभियंता एल पी गायकवाड़, संदिप सोमाणी और सहायक पुलिस आयुक्त (पश्चिम विभाग) सुनील बडके के साथ भारी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट