समाजवादी पार्टी का जल आक्रोश मोर्चा सपा अध्यक्ष के नेतृत्व में हज़ारों की संख्या नागरिक हुए शामिल

भिवंडी।। शहर में पानी की समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी ने जल आक्रोश मोर्चे में निकाल कर मनपा प्रशासन के विरुद्ध ज़बर्दस्त नारे बाजी करते हुए शहर में सुचारू रूप से पानी की सप्लाई बहाल करने की मांग किया।  इस मोर्चे में हज़ारों की संख्या मे नागरिक पार्टी के पदाधिकारी शामिल थे। बुधवार दोपहर 4 बजे कोणार्क आर्केड से समाजवादी पार्टी अध्यक्ष रियाज़ आज़मी के नेतृत्व में हज़ारों की संख्या में नागरिकों और पदाधिकारियों ने हाथों में नल नहीं नल पट्टी नहीं, पानी पे भेदभाव बंद करो, पानी हमारा अधिकार है का प्ले कार्ड लिए जबरदस्त नारे बाज़ी करते हुए मनपा मुख्यालय का घेराव किया इस मोर्चे को संबोधित करते हुए रियाज़ आज़मी ने कहा कि भिवंडी शहर की एक बड़ी आबादी आज़ादी के 76 सालों बाद भी पानी जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित है। भिवंडी शहर को नगर पालिका से महानगर पालिका बने 20 साल हो गये हज़ारों करोड़ रुपये के बजट के बाद भी शहर में पानी की समस्या आज भी बरकार उसके लिए मनपा प्रशासन पूरी तरह जिम्मेदार है क्यों बजट का एक हिस्सा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया गया है. सात लाख आबादी वाले शहर में कहने को 115 MLD पानी मनपा की लाइन से सप्लाई किया जाता है। मगर एक बड़ी आबादी पानी के लिए तरस रही है। शहर में समान पानी की सप्लाई का सिस्टम नहीं बनाया शहर की एक बड़ी आबादी को 24 घण्टे में सिर्फ 20 से 30 मिनिट पानी मिलता है और कुछ विशेष इलाकों में 24 घण्टे पानी मनपा दे रही है वही एक बड़ी आबादी को रात देर रात में पानी दिया "रा वाटर" दिया जाता है फिल्टर पानी से लोग वंचित हैं जिसके कारण पेट संबंधी बीमारियाँ शहर में तेजी से बढ़ी है ये बिना नल वाले घरों से नल पट्टी की अवैध वसूली की जा रही है। मगर कोई बोलने वाला नहीं है ये भेदभाव अब नहीं चलेगा। शहर में पानी माफिया सक्रिय हैं। भ्रष्ट अधिकारियों और पानी माफियाओं के गठजोड़ से गरीब नागरिको के हिस्से का पानी काला बाजारी  कर रहे हैं और पूरा मनपा प्रशासन मौन साधे हुए है। रियाज़ आज़मी के नेतृत्व में जावेद अंसारी, फारूक अंसारी, रियाज़ शेख, हमीद शेख, रिजवान शेख 6 सदस्यीय एक प्रतिनिधि मंडल ने मनपा आयुक्त विजयकुमार म्हसाल से मुलाकात कर पांच सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन दिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट