
पालिका द्वारा जर्जर व धोखादायक इमारतों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jul 21, 2022
- 363 views
भिवंडी।। भिवंडी पालिका के प्रभाग समिति क्रमांक पांच के पांजरा पोल परिसर स्थित निशान होटल के पीछे एक पुराना मकान गत दिनों सुबह साढ़े सात बजे गिरने से 5 लोग जख्मी होने की घटना घटित हुई थी। जिसके बाद पालिका आयुक्त व प्रशासक विजयकुमार म्हसाल ने एक्शन लेते हुए सभी प्रभाग अधिकारियों को र्निमनुष्य इमारतें सहित धोखादायक इमारतों को तत्काल कार्रवाई कर बिजली व पानी सप्लाई खंडित कर तोड़ देने के लिए निर्देश दिये है। जिसके तहत प्रभाग समिति दो के सहायक आयुक्त फैसल तातली ने शांतिनगर पुलिस थाना से बंदोबस्त लेकर जर्जर इमारतों में जबरन रहे लोगों को बाहर निकालने की कार्रवाई तेज कर दी है। बतादें कि प्रभाग समिति क्रमांक दो कार्यालय द्वारा रावजीनगर स्थित मकान नंबर 145/1 को धोखादायक घोषित किया गया था। इसके साथ मकान मालिक को स्वयं खर्चे से मकान तोड़ने के लिए नोटिस जारी किया गया। किन्तु इसके बावजूद मकान मालिक इसी धोखादायक व जर्जर मकान में अपने परिवार के साथ रहता था। मकान की छत व दीवारें पूरी तरह से खराब हो गयी थी। शहर में लगातार हो रही बारिश के कारण उक्त मकान गिरने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था।जिसे सहायक आयुक्त फैसल तातली ने संज्ञान में लेते हुए शांतिनगर पुलिस थाना से बंदोबस्त लेकर दल बल के साथ उक्त मकान के बिजली एंव पानी सप्लाई खंडित कर दिया। इस कार्रवाई से धोखादायक व जर्जर इमारतों में रहने वालों में हड़कप मचा हुआ है।
रिपोर्टर