राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के जन्मदिन पर वृक्षारोपण कार्यक्रम

भिवंडी।। महाराष्ट्र राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के 51 वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा पदाधिकारियो द्वारा अशोक नगर के गार्डन व सड़क किनारे वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दरमियान विभिन्न प्रकार के छायादार वृक्ष लगाऐ गये। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा जैन प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश जी ओस्तवाल, भाजपा जिला प्रसिद्धी प्रमुख पी डी यादव,मनीष गुप्ता,सुनील चोपड़ा,विपुल भाई,विजय जैन,संदीप चोपड़ा,अंकित जैन ने विशेष सहयोग किया है। पीडी यादव ने कहा कि एक कदम हरित महाराष्ट्र की ओर बढाने के लिए आज राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र  फडणवीस के 51 वें जन्मदिन के अवसर पर बढाया गया‌ है। लगाऐ गये सभी वृक्षों को विशेष सुरक्षा प्रदान की जायेगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट