
राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू की जीत के बाद भिवंडी में जश्न
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jul 22, 2022
- 613 views
भिवंडी।। भाजपा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने देश के 16 वें राष्ट्रपति पद के लिए अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को भारी मतों से हरा कर जीत दर्ज की है। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे देश में उनकी इस जीत का जश्न मना रहे है। इसी क्रम में भिवंडी भाजपा शहर जिला अध्यक्ष संतोष शेट्टी के नेतृत्व में धामणकर नाका पर भाजपा पदाधिकारियो ने मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। भाजपा शहर अध्यक्ष संतोष शेट्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्रौपदी मुर्मू को देश की पहली आदिवासी समाज की महिला को सम्मान देकर राष्ट्रपति बनाया। यह सच्ची राष्ट्र सेवा है। इस अवसर पर महिला अध्यक्षता ममता परमाणी, हसमुख पटेल, दिलीप पोद्दार, संजय शहा, राजेन्द्र वासम, उत्तर भारतीय सेल अध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण मिश्रा, कार्यालय प्रमुख नंदन गुप्ता, दीपक झा, हर्षा जनयानी, सीमा महेश्वरी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।
रिपोर्टर