
अयोध्या में निर्माणाधीन भव्य राम मंदिर की प्रतिकृति में बैठेगे गणपति बप्पा - धामणकर नाका मित्र मंडल
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jul 23, 2022
- 528 views
भिवंडी।। भिवंडी के धामणकर नाका मित्र मंडल व स्वाभिमान सेवा संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष विभिन्न राज्यों में स्थापित प्रसिद्ध मंदिरों का हूबहू भव्य प्रतिकृति तैयार कर गणेशोत्सव मनाया जाता रहा है। इस वर्ष इस मंडल का 34 वां वर्ष है। इसके लिए मंडल द्वारा भूमि पूजन कर तैयारियां शुरू कर दी है।
बतादें कि धामणकर मित्र मंडल में गणपति दर्शन के लिए भिवंडी ही नही कल्याण, ठाणे व पालघर, मुंबई आदि शहरों से भारी संख्या में भक्त गण दर्शन करते आते है। जिसके वजह से इस मंडल ने देश सहित अन्य राज्यों में अपना अलग पहचान बनाकर रखा हुआ था। धामणकर नाका मित्र मंडल व स्वाभिमान सेवा संस्था गणेशोत्सव के दौरान गणेश भक्तों को किसी प्रकार की अनहोनी ना हो जिसके लिए गणपति बप्पा की पूजा के साथ भूमि पूजन भी किया जाता है। मित्र मंडल द्वारा इस वर्ष उत्तर प्रदेश के अयोध्या में निर्माणाधीन भव्य राम मंदिर का प्रतिकृति वाली हूबहू भव्य मंदिर का निर्माण किया जायेगा। इसके लिए कलकत्ता से लगभग 100 से अधिक कुशल कारीगरों को बुलाया गया है। मंदिर निर्माण के पहले धामणकर नाका मित्र मंडल के संस्थापक अध्यक्ष संतोष शेट्टी ने बकायदे भूमि का पूजन किया। इस अवसर पर स्वाभिमान सेवा संस्था के अध्यक्ष राजेश शेट्टी, मंडल के महासचिव मोहन बल्लेवार,हसमुख भाई पटेल, विजय गुज्जा, राकेश पटवारी, महेश खापरे, विजय शाह, दिलीप पोद्दार, अनिल शेट्टी, ईश्वर पामू, भास्कर मेरगू, रमेश शेट्टी, नीरज कपूर, तारू जाधव, बाबू भाई पटेल, तिरूपति श्रीपुरम, राकेश मंडल, नंदन गुप्ता, प्रवीण मिश्रा, दीपक झा, श्रीमति सुनंदा खापरे, भिवंडी भाजपा महिला जिला शहर अध्यक्षता ममता परमाणी भारी संख्या में मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व पत्रकार उपस्थित थे।
रिपोर्टर