
पार्टी को गति देने के लिए जिला प्रभारी ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
- संदीप मिश्र, ब्यूरो चीफ जौनपुर
- Aug 19, 2022
- 293 views
जौनपुर, शाहगंज ।। समाजवादी पार्टी ने आगामी चुनावों के लिए तैयारी अभी से शुरू कर दी है। सपा ने पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया हुआ है।सदस्यता अभियान को और गति देने के लिए सपा ने बुधवार को प्रदेश के हर जिले में प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं।पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह सूचना दी। जारी प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर पूर्व राज्यसभा सांसद नंद किशोर यादव को जौनपुर का प्रभारी बनाया गया है। जिला प्रभारी ने सुरेंद्र यादव सदस्य जिला पंचायत के सराय मोहिउद्दीनपुर स्थित आवास पर बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, विधानसभा के पदाधिकारियों को नए सदस्यों को जोड़ने हेतु नई उर्जा का संचार किया। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूती तभी मिलेगी जब अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ा जाएगा। पूर्व ऊर्जा एवं नियोजन राज्य मंत्री व शाहगंज के पूर्व विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी नए सदस्यों को जोड़ने का विशेष अभियान चलाएं और इसके लिए अपनी पूरी ताकत लगा दें ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ सके।
जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने सभी पदाधिकारियों का आह्वान किया कि पार्टी की मंदसौर नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के साथ-साथ संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करें। मौके पर जिला महामंत्री हिसामुद्दीन, मिथिलेश यादव विधानसभा अध्यक्ष शाहगंज, सुरेंद्र यादव जिला पंचायत वार्ड नंबर 7, पूर्व सदस्य जिला पंचायत त्रिभुवन यादव ,साहब लाल गुप्ता, रामसहाय यादव आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर