
गैबीनगर में इमली का पेड़ गिरा
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Aug 21, 2022
- 340 views
भिवंडी।। भिवंडी शहर महानगर पालिका के उद्यान विभाग की लापरवाही के कारण आऐ दिन शहर में पेड़ गिरने की घटनाएं घटित हो रही है। नागरिकों द्वारा पुराने व जर्जर पेड़ संबंधी शिकायत के बाद भी उद्यान व बाग कर्मचारियों द्वारा उसकी कटाई व छटाई नहीं की जाती है। इस मानसून सत्र में पेड़ गिरने से कई घटनाएं घटित हो चुकी है। गत दिनों कल्याण रोड़ पर स्थित विजय सेल के नजदीक एक पीपल का पेड़ गिर जाने से कई घंटों तक मुख्य सड़क का यातायात बाधित रहा। अन्य सड़कों पर ट्रैफिक डाइवर्ट करने से पूरे शहर में ट्रैफिक की समस्या बनी रही। इसी क्रम में गैबीनगर के न्हावीपाडा में आज सुबह पांच बजे के दरमियान एक पुराना इमली का पेड़ चाली पर गिरने से जहां पर चाली का पतरा व दीवार टूट गई है। वही पर चाली के एक कमरे में सो रहे एक मजदूर बुरी तरह फंस गया था। इस घटना की जानकारी मिलने पर भिवंडी पालिका के दमकल विभाग व आपत्ति व्यवस्थापन विभाग के कर्मचारियों ने तत्काल पहुँच कर मकान में फंसे मजदूर को बाहर निकाला और पेड़ काट कर मलवा साफ किया। स्थानिकों ने उद्यान विभाग पर आरोप लगाते हुए बताया कि इस पेड़ को काटने के लिए कई बार शिकायत की गयी थी। किन्तु उद्यान विभाग के अधिकारियों द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नही होने से आज यह हादसा हुआ है।
रिपोर्टर