
कैमूर की निकिता सिंह नीट परीक्षा में सफलता की हासिल,माता पिता का नाम की किया रौशन
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Sep 08, 2022
- 273 views
कैमूर।। जिले के रामगढ़ प्रखंड के महुअर गांव निवासी रवि सिंह की पुत्री राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यूजी 2022 में नीट में सफलता हासिल की पूरा अंक 720 अंक में 630 अंक लाकर नीतिका ने अपने प्रथम प्रयास में इस मुकाम को हासिल किया इसके पिता रवि सिंह नोएडा में प्राइवेट फैक्ट्री में कार्य करते हैं तो माता मीना सिंह गृहणी है अपनी दो बहनों छोटी है बड़ी बहन नेहा सिंह दिल्ली में डीयू में मेडिकल रिसर्च कर रही है निकिता ने सफलता का श्रेय अपने बाबा अमीन राम बच्चन सिंह को दिया जिनके मार्गदर्शन में यह सफलता हासिल हुई ,परिवार सहित पूरे गांव में खुशी की लहर है।
रिपोर्टर