
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर नें अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को दिखाया आईना
- अरविंद मिश्रा 'निर्भीक'
- Sep 14, 2022
- 297 views
तीन दिन के दौरे में केंद्रीय मंत्री समझ गए कल्याण डोंबिवली की स्थिति, स्थानीय जनप्रतिनिधियों को क्यों नही दिखती समस्याएं?
कल्याण : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर तीन दिन के कल्याण डोंबिवली लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर आए हुए थे तथा इस समय उन्होंने शहर के विकास की स्थिति देखी तथा अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को अपने सीधे वक्तव्य से ऐसा कुछ कहा कि उपस्थित जनप्रतिनिधि व अधिकारी बगलें झांकने लगे। हालांकि यह जनप्रतिनिधियों को नागवार गुजरा होगा लेकिन विकास की जो असली सच्चाई है वह केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर नें बयां कर दी।
अंबरनाथ के प्राचीन शिव मंदिर के बारे में रोचक जानकारी। क्यों मुलुंड के निवासी से मिलना चाहते हैं पुजारी? https://youtu.be/vcSd4YtpGFk
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर नें दौरे के दरम्यान कल्याण डोंबिवली, उल्हासनगर, अंबरनाथ सभी जगहों पर अधिकारियों से विकास की रिपोर्ट ली जिससे वह बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं दिखे। कल्याण डोंबिवली जिसका समावेश स्मार्ट सिटी के अंतर्गत हुआ है और विकास यहां से अब तक कोसों दूर है, हां यह जरूर है कि विकास कागजों में खूब हुआ है और इस विकास से अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी अछूते नही रहे हैं। कल्याण डोंबिवली एक स्मार्ट सिटी है यह जानकर मंत्री अनुराग ठाकुर हैरान रह गए ऐसा उन्होंने कहा।उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात से हैरानी व दुःख हुआ कि 2008 से अब तक कई प्रोजेक्ट लंबित पड़े हुए हैं, उन्होंने अधिकारियों से यह आग्रह किया कि एक टीम के रूप में काम करके सभी प्रोजेक्ट यथाशीघ्र पूर्ण करें।
केंद्रीय मंत्री को मात्र तीन दिन के दौरे में यह समझ मे आ गया कि कल्याण डोंबिवली में सड़क, यातायात, पीने के पानी की समस्या है जिस पर तत्काल प्रभाव से काम करना चाहिए। अनुराग ठाकुर नें जमीनी हकीकत को जाना लेकिन अगर वह बैनर के माध्यम से हुए विकास को देखते तो जरूर संतुष्ट हो जाते क्योकि यहां जनप्रतिनिधि बैनरों पर ही विकास करते हैं। कल्याण डोंबिवली के विकास का वीडियो देखकर उन्होंने कहा की रास्ता, स्वच्छता, वृक्षारोपण आदि की स्थिति यहाँ बहुत ही दयनीय है। वहीं दो माह बाद फिर से विकास की स्थिति के अवलोकन की बात अनुराग ठाकुर नें की है तथा आयुक्त भाऊसाहेब दांगड़े व अन्य अधिकारियों ने पेंडिंग प्रोजेक्ट में तेजी लाने का भरोसा उन्हें दिलाया है। केंद्रीय मंत्री नें आईना तो दिखा दिया है अब जनप्रतिनिधियों को अपने भीतर झांकने की बारी है।
रिपोर्टर