
कैमूर कांग्रेस युवा नेता आशीष पाण्डेय ने की कई पार्टी मंत्रियों से मुलाकात
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Sep 19, 2022
- 260 views
रामगढ़ से राजीव कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट
रामगढ़।। कैमूर कांग्रेस युवा नेता आशीष पाण्डेय का दिल्ली आगमन के बाद कभी रांची, कभी पटना जाकर मंत्रियों ,पार्टी के नेताओं से शिष्टाचार मुलाकात का दौर प्रारंभ है इसी क्रम में श्री पाण्डेय कांग्रेस नेता सह कृषि मंत्री झारखंड सरकार बादल पत्रलेख एवं स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा परिवार कल्याण सह आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता से मुलाकात की। इसके बाद पटना जाकर नवनियुक्त मंत्रियों से औपचारिक मुलाकात कर उन्हें बधाई दिया एवं अपने गठबंधन के घटक दल राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह का कुशलक्षेम जाना
युवा नेता आशीष पाण्डेय के सक्रियता से महागठबंधन के कैमूर के नेताओं में चर्चा का विषय बने हुए हैं।इनकी सक्रियता से ये स्पष्ट झलकता है की आने वाले दिनों में जिले एवं क्षेत्र के राजनीत में केन्द्र बिन्दु साबित होंगे।आशीष पाण्डेय ने बताया कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए विभिन्न कांग्रेसी नेताओं से मुलाकात कर भारत जोड़ो यात्रा को और तिव्र गति देने के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की साथ ही कहा कि मुलाकातों और की गई वार्ता से आगे क्या और कैसे करना है उसके बारे मे निर्देश,ज्ञान मिलता है।
रिपोर्टर