महंगाई,निजीकरण,बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, स्त्रियों की असुरक्षा के विरोध में सपा ने निकाली पदयात्रा

शाहगंज ।। तहसील क्षेत्र के खुटहन विकासखंड अंतर्गत तिघरा बाजार में स्थित पारसनाथ गोवर्धन यादव कन्वेंट स्कूल से सपा ने अभिषेक यादव( पूर्व छात्र नेता इ.विवि) के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली।यह पदयात्रा तिघरा तिराहे,खुटहन के प्रमुख चौराहों से होते हुए गुजरी। समाजवादी पार्टी की सरकार में रहे पूर्व ऊर्जा एवं नियोजन राज्य मंत्री तथा शाहगंज के पूर्व विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने महंगाई, बेरोजगारी, आरक्षण, निजीकरण ,महिलाओं पर अत्याचार ,भ्रष्टाचार ,जातिगत जनगणना आदि मामलों को लेकर प्रदेश की मोदी -योगी सरकार पर जमकर हमला बोला।

 उन्होंने कहा कि सरकार सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों से सही ढंग से कार्य करवाने के बजाय निजी करण के बहाने सरकारी संपत्तियों को पूंजीपतियों के हाथों में बेचने का काम कर रही है। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा और मोदी की महिला सशक्तिकरण तथा योगी सरकार में ध्वस्त कानून व्यवस्था को लेकर जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने का झूठा दावा करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में अपराध में वृद्धि हुई है।

पूर्व विधायक ने भाजपा सरकार को दलित और पिछड़ी जाति विरोधी सरकार बताया। ललई  ने बताया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ा है और किसान तथा बेरोजगार युवा इस सरकार में पूरी तरह से त्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को जातिगत गणना करवा कर ओबीसी की संख्या को निर्धारित करना चाहिए ताकि उनकी संख्या के आधार पर हर क्षेत्र में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।हाल ही में सीएम योगी द्वारा मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जब तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मेडिकल कॉलेज बनवाया तो वह कौन सा मुंह लेकर निरीक्षण करने आए। उनकी गाड़ी के काफिले को काला कपड़ा दिखाने पर पार्टी के कार्यकर्ता को बहादुर और साहसी बताते हुए उसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार दमनकारी नीतियों के द्वारा पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ तानाशाही रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के विरोध में काला कपड़ा दिखाना लोकतांत्रिक अधिकार है। सपा कार्यकर्ता को प्रशासन द्वारा हिरासत में लिए जाने पर उन्होंने प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया।मौके पर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, संजय यादव अधिवक्ता,शिवेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव सदस्य जिला पंचायत, त्रिभुवन यादव पूर्व सदस्य जिला पंचायत ,शमीम अहमद, राम  आसरे यादव, राज महातिम यादव, प्रधान देवमणि यादव, संतोष यादव 'पिंटू' सहित पार्टी के तमाम  पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट