भिवंडी युवा कांग्रेस द्वारा भारत जोडो यात्रा समर्थन में मोटरसाइकिल रैली का आयोजन

भिवंडी‌।। महाराष्ट्र प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुणाल दादा राउत के मार्गदर्शन में भिवंडी युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल पाटिल की अध्यक्षता में राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा के समर्थन करते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया‌। इस रैली में केन्द्र सरकार के खिलाफ घोषणाबाजी करते हुए सैकड़ों युवा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का समर्थन किया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के शहर जिला अध्यक्ष एडवोकेट व पूर्व विधायक राशिद ताहिर मोमिन, पूर्व सांसद सुरेश टावरे, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रानी अग्रवाल, महाराष्ट्र प्रदेश महिला सचिव रेहाना अंसारी, भिवंडी उपाध्यक्ष जावेद फारूकी, भिवंडी महिला अध्यक्षता जुमडे़ ताई, वरिष्ठ नेता नन्हे मतलूब, श्री नारायण तिवारी,गायत्री सेन,महासचिव महाराष्ट्र युवा कांग्रेस वीरेन चोरघे,डॉ नीलेश जेगे, रेहान अंसारी, दिनेश प्रजापति, श्रीकांत कामूर्ति, अभिषेक राउत,इंदुताई, अय्याज अंसारी, सूफियां भाई व शहर कांग्रेस कमेटी सहित युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारी और युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट