स्थानीय प्रशासन एवं झारखंड प्रशासन ने किया संयुक्त छापेमारी आरोपी फरार

संवाददाता कुमार चन्द्र भूषण तिवारी की रिपोर्ट


कैमूर ।। जिला के करमचट थाना प्रशासन एवं झारखंड प्रदेश अंतर्गत पलामू जिला के पाटन थाना प्रशासन ने किया गिरफ्तारी हेतु संयुक्त रूप से छापेमारी, आरोपी फरार। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह उर्फ सिंघम से मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड प्रदेश अंतर्गत पलामू जिला के पाटन थाना कांड संख्या 73/16 दिनांक 06.08. 2016 धारा 409, 420, 467, 471, 468, 34 एवं पाटन थाना कांड संख्या 69/16 दिनांक 05.08. 2016 धारा 409, 420, 467, 468, 471, 34 के अभियुक्त थाना क्षेत्र के तेंदूवा  ग्रामवासी अनवर अली अंसारी तत्कालीन कनीय अभियंता पिता रहमत अली अंसारी की गिरफ्तारी हेतु, पलामू जिला न्यायालय के निर्देशानुसार, स्थानीय थाना प्रशासन एवं पाटन थाना प्रशासन के द्वारा, संयुक्त रूप से छापेमारी किया गया। जिसमें की आरोपी घर से फरार पाया गया अग्रिम कार्यवाही जारी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट