बिहार केसरी बन कैमूर के शुभम ने हनुमान गदा पर जमाया कब्जा

राजीव कुमार पाण्डेय 


रामगढ़।। विश्व के सुप्रसिद्ध ख्यातिप्राप्त बिहार का सोनपुर मेला मे मंगलवार को कैमूर के शुभम कुमार ने बिहार केशरी का प्रतिष्ठित खिताब जीता।उन्होंने अपने दाव पेच का जबरदस्त प्रदर्शन कर आरा के पहलवान को मुकाबले मे हराया।आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता मे खास बात यह रही कि शुभम जिसका वजन 84किलोग्राम है उसने इस खिताब को हासिल करने के लिए 120किग्रा वजन के पहलवानों को मात दी। शुभम के लाजवाब प्रदर्शन को देखते हुए निर्णायक मंडली ने बिहार केशरी का गदा देकर सम्मानित किया।विदित हो कि शुभम प्रखंड के भड़हेरिया गांव के पूर्व मुखिया त्रिभुवन सिंह व मालती देवी के पुत्र हैं।इस पहलवान ने चार माह पहले हरियाणा के पंचकूला मे खेलो इंडिया यूथ मे ब्रोंज मेडल के साथ बिहार का डंका बजाया था।अब इन्होंने बिहार केशरी की उपाधि प्राप्त कर एक बार फिर से कैमूर का गौरव बढ़ाने के साथ कैमूर वासियों को गौरवान्वित होकर इतराने का मौका प्रदान किया है।बेटे के सफलता से गदगद पिता ने बताया कि पुत्र के सफलता के पीछे उसका अभ्यास के दौरान कड़ी मेहनत के तहत बहाया पसीना अब काम आ रहा है।शुभम ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रीय कुश्ती मे दो मेडल व राज्य कुश्ती मे दस गोल्ड मेडल जीता है।कैमूर केशरी व शाहाबाद केशरी का खिताब भी इन्होंने पूर्व मे प्राप्त किया है। शुभम के उपलब्धि पर इलाके मे खुशी और गर्व का माहौल व्याप्त है लोग जीत की बधाई के साथ शुभकामनाएं दे रहे हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट