
पालिका के स्कूल गेट में लगा मार्बल गिरने से एक चार वर्षीय बालक की मौंत
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Dec 04, 2022
- 433 views
भिवंडी।। भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका के प्रभाग समिति क्रमांक चार अंर्तगत न्यु टावरे कंपाउंड स्थित म्यूनिसिपल स्कूल नंबर 72 का स्वागत गेट पर लगे मार्बल गिरने से इस गेट के नीचे खेल रहे चार वर्षीय बालक की मृत्यु होने की घटना शनिवार शाम पांच बजे घटित हुई है। स्थानिक व उसके परिजनों ने उसे तत्काल स्वं.इंदिरा गांधी उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। महानगर पालिका प्रशासन इस घटना से बेखबर है तथा घटना के चार घंटे बाद भी कोई घटनास्थल पर नहीं पहुँचा।बतादें कि भंडारी कंपाउंड रोड़ पर म्यूनिसिपल स्कूल नंबर 72 है। इस स्कूल का स्वागत गेट लगभग 14 साल पहले बनाया गया था। गेट जर्जर होने के कारण स्वागत गेट में लगा मार्वल गिरना शुरू हो गया था। स्कूल बंद होने के कारण स्कूल के खुले गेट के नीचे इसी परिसर के रहने वाला आयुष्य शंकर प्रसाद कुशवाहा (04) खेल रहा था। इसी दरमियान स्वागत गेट में लगा मार्बल उसके सिर पर गिर पड़ा। जिसके कारण वह खून से लथपथ हो गया। परिजनों ने उसे घायल अवस्था में इलाज हेतु स्वं इंदिरा गांधी उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया है। स्थानीय पूर्व नगरसेवक भगवान टावरे ने बताया कि इस स्वागत गेट की मरम्मत करने की मांग स्कूल के शिक्षक और मै स्वयं पत्र देकर आयुक्त से मांग किया गया था। किन्तु इसके बावजूद स्वागत गेट का मरम्मत नहीं किया गया। अगर समय पर इस स्वागत गेट की मरम्मत होती तो आज यह हादसा नहीं होता। हालांकि स्थानीय भोईरवाडा पुलिस ने पंचनामा कर इस घटना की जांच शुरू की है।
रिपोर्टर