
शासन ने भिवंडी पालिका के अस्थापना स्तर पर 428 पदों को रद्द कर 254 नये पदों के लिए दी मंजूरी
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Dec 04, 2022
- 488 views
भिवंडी।। राज्य सरकार ने 16 दिसंबर 2001 को भिवंडी निजामपुर नगर पालिका को महानगर पालिका की मान्यता दी थी। वही पर 2011 की जनगणना के अनुसार महानगर पालिका परिक्षेत्र की कुल जनसंख्या 7,09,665 है लेकिन पिछले 11 वर्षों में जनसंख्या में बेतहाशा वृद्धि होने के कारण मनपा के कामकाज पर इसका असर पड़ रहा है। यद्यपि वर्ष 2005 में 279 कर्मचारियों की भर्ती होने के बाद कोई नई भर्ती नहीं हुई है। मनपा प्रशासन की ओर से 2007 व 2011 में कर्मचारियों की भर्ती व पदोन्नति की मांग किया गया था। जिसकी मंजूरी राज्य शासन ने नहीं दी थी। हालांकि अभी स्थापना स्तर पर 4363 पदों की मंजूरी है। तथापि पालिका आयुक्त ने 374 पदों के लिए मंजूरी का प्रस्ताव शासन के पास भेजा था। जिसमें से 254 नवीन पदों की मंजूरी शासन के उप सचिव शंकर जाधव ने दी है वही पर पुराने 428 पदों को रद्द कर दिया है।
रिपोर्टर