
कशेली में लेबर ठेकेदार पर चली गोली, मौत
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Dec 08, 2022
- 462 views
भिवंडी।। भिवंडी के कशेली गांव गेट पर लोढ़ा के लेबर ठेकेदार पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने गोली मार कर हत्या करने की घटना कल शाम साढ़े सात बजे के दरमियान घटित हुई है। इस गोलीबारी में घायल लेबर ठेकेदार गणेश कोकाटे का ठाणे स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दरमियान मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोढ़ा बिल्डर के यहाँ मजदूर लगाने के लिए गणेश कोकाटे और गणेश इंदुलकर के बीच विवाद हुआ था। इसके पूर्व भी गणेश इंदुलकर ने गणेश कोकाटे पर गोलीबारी किया था। जो ठाणे के चितलसर मानपाडा पुलिस थाना में दर्ज है। इस मामले में चितलसर मानपाडा पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था और इस मामले में आरोपी गणेश इंदुलकर फरार चल रहा था। बुधवार शाम सवा सात बजे के दरमियान गणेश कोकाटे ठाणे से कशेली अपने घर कार से आ रहे थे। इसी दरमियान मोटरसाइकिल पर सवार होकर आऐ दो आरोपियों ने कशेली गेट पर उनके ऊपर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर फरार हो गये। इस गोलीबारी में घायल हुए गणेश का इलाज ख़ातिर ठाणे स्थित जुपिटर अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। नारपोली पुलिस थाना के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मदन बल्लाल ने बताया कि व्यवसायिक विवाद के कारण हत्या हुई है। इस कांड में शामिल आरोपियों को तलाश व गिरफ्तार के लिए तीन टीमें गठित की गई है। वही पर गोलीबारी की जानकारी मिलने पर भिवंडी पुलिस उपायुक्त नवनाथ धवले, पुलिस उपायुक्त ( गु्न्हे) शिवराज पाटिल, सहायक पुलिस आयुक्त किशोर खैरनार,सुनिल वडके ने घटना स्थल का दौरा किया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए ठाणे, भिवंडी के क्राइम ब्रांच की टीम सहित नारपोली पुलिस की तीन टीमें गठित की गई है। सितंबर माह में गणेश इंदुलकर ने गोलीबारी कर हत्या करने का प्रयास किया था। जिसकी शिकायत गणेश कोकाटे ने नारपोली पुलिस थाना में दर्ज करवाया था।
रिपोर्टर