महिलाओं के साथ हो रहे भेदभाव के खिलाफ चलाया गया जागरुकता अभियान

सुईथाकला ।। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जौनपुर की ब्लॉक इकाई सुईथाकला  की एफएलसीआरपी गायत्री देवी के नेतृत्व में विकासखंड क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में महिलाओं के ऊपर लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध अभियान चलाया गया। यह जागरूकता अभियान ईशापुर, शाहमऊ सहित विभिन्न गांव और प्रमुख चौराहों से होते हुए चलाया गया।क्षेत्र की महिलाओं को नारियों के खिलाफ हो रहे उत्पीड़न जैसे  पुरुषों के बराबर एक समान रोजगार न मिलने,बलात्कार, छेड़छाड़, महिला पुरुष में भेदभाव,भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा जैसी तमाम समस्याओं को लेकर महिलाओं को जागरूकता का संदेश दिया गया। "हम भारत की नारी हैं ,फूल नहीं चिंगारी हैं । जिस गांव में नारी का सम्मान नहीं उस गांव का बेड़ा पार नहीं।" आदि नारों के माध्यम से महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने और उत्पीड़न से लड़ने और संघर्ष करने के लिए आह्वान किया गया।

प्रशासनिक स्तर पर स्त्रियों के खिलाफ होने वाले उत्पीड़न के मामले पर सुनवाई न होने और न्याय के लिए दर-दर भटकने को लेकर महिलाओं में आक्रोश था। मौके पर  क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने इस अभियान में हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री की महिला सशक्तिकरण के अनुरूप न्याय के लिए मांग करते हुए उत्पीड़न के विरुद्ध संघर्ष करने के लिए संकल्प लिया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट