महान शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई

कैमूर ।। लोक उत्थान मंच के द्वारा  रामगढ़ में भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई ।जिसकी अध्यक्षता रामबचन शर्मा एवं संचालन कमलेश शर्मा एवं राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया । इस अवसर पर बहुत से  समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे । सभी लोगों ने पुष्प अर्पित कर, सावित्रीबाई फुले के द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की  एवं बताया गया सावित्रीबाई फुले भारत की पहली महिला शिक्षिका थी जिन्होंने सबसे पहले इस देश में विद्यालय को महिलाओं एवं बच्चियों के लिए खोला। बाल विवाह, विधवा  विवाह , छुआछूत इत्यादि सामाजिक कुरीतियों को उन्होंने समाज से दूर करने में अहम भूमिका निभाई ।इस अवसर पर पूर्व मुख्य पार्षद प्रत्याशी गुड्डू प्रजापति ,विरेंदर शर्मा ,राजेश कुमार, कुंज बिहारी प्रजापति, बालकरन, मोहन शर्मा ,वार्ड पार्षद सुनील शर्मा, बबलू शर्मा ,मुन्ना शर्मा राजेश कुमार , शिक्षक  दिनेश चौधरी इत्यादि लोग उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट