श्री त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के पट ५ से १२ जनवरी तक बंद

मुंबई ।। बारह ज्योतिर्लिंग में से एक श्री त्र्यंबकेश्वर मंदिर के संवर्धन करने के लिए और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आठ दिन तक बंद रखे जाने की जानकारी देवस्थान के विश्वस्त मंडल ने दी है।  श्री त्रिंबकेश्वर देवस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष और विश्वस्त मंडल ने एक परिपत्र जारी कर कहा है कि देवस्थान के संवर्धन का कार्य भारतीय पुरातत्व विभाग की तरफ से किया जाना है।  जिसके चलते दिनांक पांच जनवरी से १२ जनवरी २०२३ तक श्री त्र्यंबकेश्वर मंदिर के किवाड़ बंद रखे जाएंगे। विश्वस्त मंडल ने भक्तों से सहयोग की अपील की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट