किन्नर के साथ जबरन सामूहिक बलात्कार

भिवंडी।।भिवंडी शहर के शांतिनगर पुलिस थाना अंर्तगत न्यु आजाद नगर में रहने वाले एक १९ वर्षीय किन्नर के सात दो लोगों ने जबरन रूम में बंद कर उसके साथ बारंबार बलात्कार करने की घटना घटित हुई है। किन्नर की शिकायत पर इसी परिसर के रहने वाले सलीम खान (२३) और शाहिद (२५) के खिलाफ शांतिनगर पुलिस थाना ने मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शांतिनगर परिसर के न्यु आज़ाद नगर में रात्रि साढ़े ग्गारह बजे के दरमियान सलीम खान व शाहिद ने इसी परिसर के रहने वाले एक १९ वर्षीय किन्नर को जबरन पकड़ कर रूम में बंद कर दिया और कई बार पारी - पारी बलात्कार किया। किसी तरह जान बचाकर भागी किन्नर अपनी आपबीती अपने किन्नर गुरू को बताई। तब जाकर किन्नरो का एक मंडल शांतिनगर पुलिस थाना पहुँच कर दोनों युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने भादंवि की धारा ३७७,३२४,३४२,३४ के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वही पर पीड़ित किन्नर को उपचार हेतु स्वं.इंदिरा गांधी उप जिला अस्पताल ़में इलाज के भेज दिया है। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट