स्वामी विवेकानंद देश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत: रमेश सिंह

स्वामी विवेकानंद जैसे महापुरुष का जन्म विश्व की धरती पर कभी-कभी होता है: कुंवर हरिवंश सिंह


जौनपुर ।। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर 12 जनवरी को दीवानी न्यायालय परिसर में शाहगंज के विधायक रमेश सिंह ने चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। विधायक ने राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें युवाओं का प्रेरणास्रोत बताया।उन्होंने कहा कि वह एक महान विचारक और भारत के सनातन धर्म के महान पोषक और रक्षक थे। विधायक ने स्वामी जी को भारत की सनातन वैदिक परंपरा और दिव्य ज्ञान का सिरमौर बताया।उन्होंने कहा कि भारत के वैदिक और सनातन धर्म का डंका अमेरिका के शिकागो के विश्व धर्म सम्मेलन में बजाया। उन्होंने कहा कि वह एक महान संत ही नहीं बल्कि राष्ट्र के युवाओं के लिए सकारात्मक ऊर्जा के केंद्र थे और आज भी हैं। विधायक के पिता जी एवं प्रतापगढ़ के पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह ने चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि भारत ही नहीं बल्कि विश्व की धरती पर ऐसे महान युग दृष्टा और युग प्रवर्तक ब्रह्मज्ञानी एवं ब्रह्मवेत्ता संत का अवतरण कभी-कभी होता है। पूर्व सांसद ने कहा कि ऐसे दिव्य महापुरुष के जन्म से भारत की भूमि धन्य है।मौके पर बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्ता गण एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट