मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर दही चुरा भोज का किया गया आयोजन



कैमूर ।। जिला के मोहनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसीपुर गांव में राष्ट्रीय सवर्ण समाज संघ बिहार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश कुमार उर्फ मनोज चौबे के द्वारा, मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर दही चूड़ा भोज का किया गया आयोजन, संगठन के पदाधिकारी व सदस्यों के साथ ही विभिन्न राजनीतिक पार्टी के कद्दावर नेता हुए सम्मिलित। आपको बताते चलें कि मकर संक्रांति सनातन धर्म के मुख्य त्योहारों में एक है। शास्त्रोक्त शुभ कर्मों के लिए इस दिन का बहुत ही विशेष महत्व है। मान्यताओं के अनुसार महाराज भागीरथ द्वारा, इस दिन अपने पूर्वजों के मुक्ति के लिए तर्पण किया गया था। इसलिए पश्चिम बंगाल के गंगासागर सहित अन्य जगहों पर भी मेला का आयोजन किया जाता है। यह पर्व पिता व पुत्र के मिलन का भी प्रतीक है। पिता सूर्य अपने पुत्र शनि की राशि मकर में 1 महीने के लिए प्रवेश करते हैं। इस दिन से सूर्य उत्तरायण हो जाता है।शास्त्रों के अनुसार जब सूर्य उत्तरायण होते हैं, तो देवताओं का दिन होता है। और सूर्य जब दक्षिणायन होते हैं, तो देवताओं का रात होता है। सूर्य उत्तरायण की वजह से धार्मिक कार्यों को विशेष महत्व दिया जाता है। इस दिन को दान दक्षिणा देना अति शुभ माना जाता है, व इस दिन से खरमास समाप्ति होता है, धार्मिक कार्य प्रारंभ होता है।मौके पर कांग्रेस के प्रदेश संगठन महासचिव सरोज कुमार चौबे ने कहा कि ऐसे आयोजन से सभी जनप्रतिनिधियों को एक-दूसरे को समझने का मौका मिलता है।ओर इस तरह के मिलन समारोह से जन प्रतिनिधियों में आपसी सौहार्द बना रहता है। उक्त अवसर पर राष्ट्रीय सवर्ण समाज संघ प्रदेश अध्यक्ष बिहार सह पत्रकार कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, हाई कोर्ट पटना के वरिष्ठ अधिवक्ता जयप्रकाश तिवारी, सवर्ण समाज संघ के सम्मानित सदस्य दीपक तिवारी, अध्यापक रवि प्रकाश तिवारी, रामगढ़   क्षेत्र भाजपा के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह, मोहनियां क्षेत्र भाजपा के पूर्व विधायक निरंजन राम, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा, सुदर्शन राम, भाजपा के बबलू सिंह, शाहबाजपुर पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष धनंजय पांडेय, संगठन के सदस्य नितीश तिवारी, सुधीर तिवारी, संतोष यादव  सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट