
सेतु चैरिटेबल ट्रस्ट मुंबई द्वारा शिक्षकों के लिए कार्यशाला का आयोजन
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jan 15, 2023
- 353 views
भिवंडी।। सेतु चैरिटेबल ट्रस्ट मुंबई द्वारा 14 जनवरी को भिवंडी के अशोक होटल में शिक्षकों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में पालिका के अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश दिवटे उपस्थित थे। कार्यक्रम के दरमियान अतिरिक्त आयुक्त दिवटे का विशेष सम्मान व सत्कार किया गया। इसके आलावा सेतु चैरिटेबल ट्रस्ट के सतीश त्रिपाठी (सेवानिवृत्त आईएएस) उपस्थित थे। वही पर पालिका के अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश दिवटे ने सेतु चैरिटेबल ट्रस्ट के शिक्षकों एवं पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। इस प्रकार की जानकारी पालिका के जनसंपर्क अधिकारी सुनील धाऊ झलके ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।
रिपोर्टर