
सत्य की हुई जीत, झूठ की हुई हार, हाई कोर्ट ने दिया निशिकांत दुबे को झटका, याचिका को किया खारिज, कहा- जिला प्रशासन सही
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Feb 17, 2023
- 249 views
देवघर ।। शुक्रवार के दिन झारखंड हाई कोर्ट में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे को करारा झटका लगा। शिव बारात के विषय पर देवघर जिला प्रशासन के आदेश को चुनौती देने वाले दुबे की याचिका को झारखंड हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया। हाई कोर्ट ने शिव बारात पर जिला प्रशासन का आदेश सही करार दिया। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश अपरेश कुमार की खंडपीठ में मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने देवघर डीसी से विडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए बातचीत कर पूरी जानकारी ली। कोर्ट ने उन्हें यह निर्देश दिया कि धारा 144 की जानकारी लाउडस्पीकर और टीवी के माध्यम से भी की जाय। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने देवघर ज़िला प्रशासन के आदेश को सही ठहराते हुए कहा कि बारात निकलने के दौरान आम लोगों को परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाय।
रिपोर्टर