दो तड़ीपार आरोपी गिरफ्तार

भिवंडी।। भिवंडी पुलिस उपायुक्त परिमंडल -2 के कार्यक्षेत्र अंर्तगत दो जगहों से दो तड़ीपार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भोईरवाडा पुलिस थाना अंर्तगत आक्सा मंजिल, गोल्डन होटल के पास रहने वाले इरफान इलियास अंसारी (45) को भिवंडी पुलिस उपायुक्त के आदेशानुसार भोईरवाडा पुलिस ने 17 जनवरी 2023 को ठाणे, पालघर, मुंबई शहर, मुंबई उपनगर व रायगढ़ जिले से जिले से दो वर्ष के लिए तड़ीपार कर दिया था। किन्तु वह बिना पुलिस की अनुमति लिये भिवंडी शहर में आया था। जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसे गोल्डन होटल के पास गिरफ्तार कर लिया है। इसी तरह शांतिनगर पुलिस ने दो साल के लिए तड़ीपार अकबर हुसैन अब्दुल अजीज शेख (47) निवासी सब्जी मार्केट, शांतिनगर को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया है। वही पर शांतिनगर पुलिस ने उसके विरूद्ध पुलिस सिपाही दिपक रमेश सानप की शिकायत पर महाराष्ट्र पुलिस कायदा कलम 142 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट