मिस यू पी खुशबू प्रजापति डॉ. स्वाति व संस्कृति समेत अन्य मेधावी किए गए सम्मानित

जौनपुर ।।प्रजापति महासभा जौनपुर के तत्वाधान में 23 अप्रैल को मातापुर जौनपुर स्थित पूजा पैलेस में सुरेंद्र कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. ज्ञान चंद्र चित्रवंशी ने महाराजा दक्ष प्रजापति एवं रत्नप्पा कुम्भार के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण करके किया। सर्वप्रथम सरस्वती वंदना की प्रस्तुति हुई।मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण करके भव्य स्वागत किया गया।अपने संबोधन में डॉ. चित्रबंसी ने कहा कि जीवन में कोई तभी तरक्की कर सकता है जब बच्चों और अभिभावकों में शिक्षा के प्रति जागरूकता की भावना विकसित होगी।उन्होंने कहा कि देश और समाज में मिसाल बनने के लिए सामान्य लोगों से हटकर एक अलग लकीर खींचनी होगी।जो लकीर से हटकर अपना खुद का रास्ता चुनता है वही दुनिया के लिए मिसाल बनते हैं।सकारात्मक ऊर्जा और सोच से ही कोई ऊंचाई की बुलंदियों को छू सकता है। समाज के संभ्रांत लोगों को युवाओं की दिशा और दशा को बदलने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए। जब तक युवाओं में लक्ष्य प्राप्ति के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास नहीं होगा तब तक विकसित राष्ट्र की परिकल्पना अधूरी रहेगी। 

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के प्रतिनिधि आशीष प्रजापति ने प्रजापति समाज से खुशबू प्रजापति के द्वारा मिस यू पी क्वीन बनने पर बधाई दी।डॉ .स्वाति और प्रजापति संस्कृति गुप्ता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।उन्होंने हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। उप मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि ने समाज के लोगों की राजनीतिक भागीदारी को समय की जरूरत बताया। मुख्य संरक्षक हीरालाल प्रजापति आजाद ने कहा कि अपने समाज में भी प्रतिभाएं उभरकर देश-विदेश में गौरव बढ़ा रही हैं। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि अपने वर्ग की हर क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आगे आना चाहिए। 

मिस यू पी क्वीन खुशबू प्रजापति ने कहा कि हमारे समाज के लोगों के अलावा ग्रामीण क्षेत्र की बहनें फैशन की दुनिया में अभी पीछे हैं इसके लिए उन्हें आगे आना चाहिए।अभिभावकों और क्षेत्र के लोगों से प्रोत्साहित करने के लिए आग्रह किया।

 डॉ. स्वाति प्रजापति ने सफलता के रहस्य के बारे में बताया कि 24 घंटे पढ़ने वाले सफलता हासिल नहीं करते बल्कि लक्ष्य के प्रति एकाग्र चित्त होकर अध्ययन करने से सफलता की प्राप्ति होती है। खादी ग्रामोद्योग अधिकारी प्रजापति संस्कृति गुप्ता ने सफलता के मंत्र देते हुए कहा कि शिक्षा से ही व्यक्ति की आवाज सड़क से संसद तक पहुंचती है।उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता बल्कि धैर्य, दृढ़ता, आत्मविश्वास से ऊंचाई हासिल होती है बेटियों को शिक्षित करने पर समाज का दोगुना विकास होगा।

गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर के असिस्टेंट प्रोफेसर बी एड डॉ.लाल मणि प्रजापति ने कहा कि सफलता के लिए ज्ञान और उसके अनुरूप कार्य करने की आवश्यकता होती है। यदि पूर्ण रूप से कार्य संपन्न होगा तो पूर्ण रूप से सफलता अवश्य मिलेगी। ज्ञान और कर्म दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं।वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय हिंदी यूजीसी डिपार्टमेंट में कार्यरत एवं ऋषि चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुशील कुमार प्रजापति ने बताया कि समाज के अग्रणी एवं गणमान्य नागरिकों को घर-घर जाकर समाज के लोगों को जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुदड़ी के लाल को ढूंढकर उनकी प्रतिभा में निखार लाना और उन्हें आगे बढ़ाने में सहयोग करना हमारे ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य है।

माटी कला बोर्ड के सदस्य अजीत प्रजापति ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से एक प्रतिस्पर्धा का माहौल स्थापित होगा ।प्रतियोगी परीक्षाओं और कौशल विकास पर जोर दिया।राजेंद्र प्रसाद प्रजापति अधिवक्ता दीवानी न्यायालय ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह से समाज में एक सकारात्मक संदेश जाएगा जिससे अपने समाज को मजबूती मिलेगी। समाज के लोगों को शिक्षित होने पर बल दिया।पत्रकार रामनरेश प्रजापति ने कहा कि पत्रकारिता में कैरियर की अपार संभावनाएं हैं ।मीडिया के क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अपील की ताकि समाज के लोग अपने लोगों की आवाज को बुलंद कर अधिक से अधिक ऊंचाई पर पहुंचाने का काम करें।

अध्यक्षता एवं धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सुरेंद्र कुमार प्रजापति ने कहा कि सभी प्रतिभाओं को एक मंच पर लाने से एक दूसरे के अनुभव साझा करके जीवन में निरंतर प्रगति करने का अवसर मिलता है।ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन होते रहना चाहिए।कार्यक्रम में मिस यूपी क्वीन खुशबू प्रजापति, पीसीएस परीक्षा पास करने वाली प्रजापति संस्कृति गुप्ता, डॉ. स्वाति प्रजापति एमबीबीएस, मेधावी छात्रों सुहानी प्रजापति , आदित्य प्रजापति, चेतना प्रजापति , महिला अधिवक्ताओं रीगन प्रजापति,श्वेता प्रजापति,एक दिन की बनी थानाध्यक्ष अंशिका प्रजापति,पीएचडी उपाधि धारकों एवं प्रोफेसर्स को अतिथियों द्वारा अंगवस्त्रम,स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 महेंद्र प्रजापति, अंबिका प्रजापति, चंद्रभान प्रजापति एडवोकेट ,आनंद प्रकाश प्रजापति, महेंद्र प्रजापति, सुभाष प्रजापति आदि लोगों ने भी अपने विचार प्रकट किए। रामसमुझ प्रजापति की रचनाओं को सुनकर लोग भावविभोर हो उठे। संचालन अधिवक्ता अरुण कुमार प्रजापति ने किया।

इस अवसर पर डॉ. जागृति प्रजापति ,भारत प्रजापति, अरविंद प्रजापति, राज बहादुर प्रजापति, जिया लाल प्रजापति ,राजू पेठा वाले ,महेंद्र प्रजापति, महेंद्र प्रजापति भाजपा नेता ,राहुल प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति, गुलाब चंद्र प्रजापति, चंद्रशेखर प्रजापति, सरजू राम प्रजापति, सुभाष प्रजापति, ब्रह्मदेव प्रजापति ,मोहन लाल प्रजापति, जितेंद्र प्रजापति, बृजेश प्रजापति ,सच्चिदानंद सिलाची ,विनोद कुमार प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति ,विकलेश प्रजापति, आनंद प्रकाश प्रजापति ,डॉ.सुभाष चंद्र प्रजापति , राज बहादुर प्रजापति ,श्रवण कुमार प्रजापति, विनय कुमार प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट