"हिंदू ह्रदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे" के नाम पर दवाखाना का उद्घाटन।

भिवंडी।। महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री ने फरवरी 2023 में प्रत्येक जिले व शहर में 355 "हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे" दवाखाना संचालित करने का निर्देश दिया है। इस निर्देश के बाद भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका कार्यक्षेत्र अंर्तगत फुले नगर रोड़ स्थित पाटिल कंपाउंड, नेहरू नगर के पहले मंजिल पर "हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे" आपला दवाखाना एक मई 2023 से शुरू किया है। राज्य के मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न दवाखानों का उद्घाटन आॅन लाइन पद्धति से किया है। बतादें कि नागरिक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की दूरी होने कारण कई स्लम व झुग्गी - झोपड़ी क्षेत्र नियमित सेवा देने में वंचित रह जाते हैं। ऐसी बस्तियों के नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का कार्य किया जाएगा।  साथ ही शहर के अस्पतालों को नवीनतम तकनीक से स्मार्ट बनाया जाएगा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। विभिन्न बीमारियों की व्यापकता की निगरानी और नियंत्रण करके और सुलभ और सस्ती विश्व स्तरीय गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा प्रदान करके स्वास्थ्य सूचकांक को बढ़ाना इस दवाखाना का उद्देश्य है।

"हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे अपना दवाखाना'' नागरिकों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा। बाह्रा पेशेंट सेवा का समय दोपहर 2:00 बजे से रात 10:00 बजे तक रहेगा। साथ ही मुफ्त दवा उपचार, मुफ्त प्रयोगशाला परीक्षण, टेली-परामर्श, जांच-पड़ताल, गर्भवती माताओं का टीकाकरण, रक्त जांच आदि सेवाऐ विशेषज्ञों द्वारा प्रदान की जाएंगी।
अस्पताल के उद्घाटन समारोह भिवंडी पालिका के आयुक्त विजय कुमार म्हसाल की उपस्थिति में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश दिवटे, उपायुक्त दीपक जिंझाड, उपायुक्त प्रणाली घोंगे, सहायक आयुक्त (स्वास्थ्य एवं स्वच्छता), चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.बुशरा सैय्यद, आर.सी.एच.अधिकारी, डॉ.  वर्षा बरोड़/चौधरी सहित सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि के साथ - साथ स्वास्थ्य सेवाओं के अधिकारी व कर्मचारी व आशा स्वयंसेवी भी मौजूद थे। पालिका के आयुक्त ने मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार नागरिकों से चिकित्सा सेवाओं का लाभ लेने की अपील की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट