भिवंडी भाजपा ओबीसी मोर्चा का संगठनात्मक समीक्षा बैठक संपन्न

भिवंडी।। शहर के भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा एक संगठनात्मक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें ओबीसी मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष संजय गाते, भिवंडी शहर जिला अध्यक्ष हर्षल जी पाटिल,ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र भोईर,उपाध्यक्ष एडवोकेट भारद्वाज चौधरी,उपाध्यक्ष एडवोकेट मनोज भुजबल,संपर्क प्रमुख वनिता लोंढे और अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। भाजपा भिवंडी जिला मुख्यालय में आयोजित इस बैठक में ओबीसी समाज के सभी वर्गो को जोड़ने पर चर्चा हुई‌। जनसंपर्क आभियान के माध्यम से ओबीसी वर्ग को सरकार की तरफ से मिलने वाले लाभ की जानकारी देंगे। जिससे अधिक संख्या में लोगों तक केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच सके। ओबीसी मोर्चा भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र जाधव इस कार्यक्रम का आयोजन किया वही पर सूत्र संचालन ग्रामीण जिला अध्यक्ष रवींद्र चंदे ने किया। इस अवसर पर सौ रेखा पाटिल, विभा पाटिल, वैशाली पाटिल, गुणेश पाटिल, पी. डी.यादव,नंदन गुप्ता, मनिष मिश्रा आदि भाजपा के पदाधिकारी मौजूद थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट