टोरेंट पॉवर विरूद्ध चल रहे अभियान में शांति व्यवस्था खराब करने व दंगा भड़काने की कोशिश, मामला दर्ज

भिवंडी।। भिवंडी शहर में बिजली सप्लाई व बिल वसूल करने वाली महावितरण कंपनी की फ्रेंचाइजी टोरेंट पॉवर कंपनी के खिलाफ भिवंडी कृति समिति द्वारा शहर से लेकर आजाद मैदान मुंबई तक मोर्चा व आन्दोलन किया जा रहा है। इस आन्दोलन में शहर व ग्रामीण परिसर के हजारों नागरिक सहभागी हुए है। वही पर नागरिकों का आरोप है कि टोरेंट पॉवर कंपनी लोगों से जानबूझकर ज्यादा बिल वसूल कर रही है। किन्तु टोरेंट पॉवर का कहना है कि फ्रेंचाइजी कंपनी होने के नाते महावितरण कंपनी के दिशानिर्देशानुसार ही काम काज किया जा रहा है। किन्तु इस आन्दोलन में शहर की शांति व्यवस्था खराब करने और दंगा भड़काने की कोशिश करने पर नारपोली पुलिस ने विडियो बनाकर वायरल करने वाले पिंपलास गांव निवासी मनिष बालाराम पाटिल के खिलाफ अपराध क्रमांक 593/2023, भादवि की धाराच153,505(1)(ब) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 

पुलिस के मुताबिक सुरईगांव गांव निवासी मनिष बालाराम पाटिल (37) ने विडियो बनाकर टोरेंट पॉवर को नुकसान पहुंचाने, कर्मचारियों के साथ मारपीट करने, कंपनी के खिलाफ आक्रोश आन्दोलन करने के लिए नागरिकों को उकसाया। जिसके कारण शहर की शांति व्यवस्था खराब हो सकती थी। नारपोली पुलिस ने पुलिस हवलदार गोरखनाथ मारूती काले की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मनिष बालाराम पाटिल को हिरासत में ले लिया है। जिसकी आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक के.आर. पाटिल कर रहे हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट