चैनपुर आशा कार्यकर्ताओं का जारी रहा अनिश्चितकालीन हड़ताल

संवाददाता सिंगासन सिंह यादव


कैमूर ।। चैनपुर प्रखण्ड में आशा कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन हड़ताल का विधायक ,सांसद या अन्य पार्टी का साथ तो नहीं मिला। लेकिन युवा यादव महासभा जिला अध्यक्ष हिरा यादव इसके लिए आगे आयें  जिलाध्यक्ष ने चैनपुर   अस्पताल परिसर में आयोजित अनिश्चितकालीन हड़ताल मे आशा कार्यकर्ताओं से जाकर मिला। और उनके हर पहलुओं पर जानकारी लिया।  कहा आप लोगों का मांग जायज है। आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार के सभी योजनाओं का समय पर निबटारा कर जनता को लाभ पहुंचाती है। लेकिन आशा कार्यकर्ताओं का मजदूरी का बात आता है तो सरकार आश्वासन देने लगती है। उसको पूरा नहीं किया जाता है। लेकिन आशा कार्यकर्ताओं को एक उचित मानदेय मिलना चाहिए। जिससे अपने और अपने परिवार का जीवन यापन चला सकें। उन्होंने कहा कि इसके लिए बिहार सरकार के मंत्री मोहम्मद जमा खान से मिला जायेगा । और विभिन्न मांग करें साथ उचित वेतन दिया जाए। इसके बाद भी सरकार नहीं सुनती है तो फिर आपलोगो का साथ देकर आंदोलन को तेज कर सफल बनाया जायेगा। इस अवसर पर प्रखण्ड के सभी आशा कार्यकर्ताएं उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट