
थाना प्रशासन ने 1 किलो 350 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Jul 28, 2023
- 261 views
जिला संवाददाता कुमार चन्द्र भुषण तिवारी की रिपोर्ट
कैमूर ।। जिला के कुदरा थाना प्रशासन द्वारा थाना क्षेत्र के छोटका रामडिहरा गांव से 1 किलो 350 ग्राम गांजा के साथ, एक तस्कर को किया गया गिरफ्तार। संदर्भ में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष संजय कुमार के द्वारा बताया गया, कि थाना प्रशासन द्वारा नशे व नशेड़ीयों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिस क्रम में शुक्रवार को दोपहर गुप्तचरों से गुप्त सूचना प्राप्त हुआ, कि थाना क्षेत्र के छोटका रामडिहरा गांव में एक व्यक्ति द्वारा गांजा की तस्करी करते हुए बिक्री किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि हेतु थाना अध्यक्ष के निर्देश में अपर थाना अध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में थाना प्रशासन द्वारा छापेमारी किया गया जिस क्रम में छोटका रामडिहरा ग्रामवासी मंटू धोबी उम्र लगभग 33 वर्ष पिता सूचित प्रसाद के यहां से 1 किलो 350 ग्राम गांजा बरामद करते हुए तस्कर को गिरफ्तार किया गया। आगे प्रशासन द्वारा जांच पड़ताल किया जा रहा है।
रिपोर्टर