प्रखंड मुखिया संघ के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को आम का पौधे एवं अंग वस्त्र प्रदान कर किया गया सम्मानित

प्रखंड संवाददाता रामपुर सुचीत कुमार पांडेय


रामपुर(कैमूर) ।। प्रखंड के मुखिया संघ द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को आम का पौधा एवं अंग वस्त्र प्रदान कर किया गया सम्मानित। आपको बता दें कि मुखिया संघ के अध्यक्ष अमरेंद्र पांडेय ने बताया कि आज शुक्रवार को हम प्रखंड के सभी मुखिया के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को अंग वस्त्र एवं आम के पौधे देकर सम्मानित किए हैं। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी दृष्टि पाठक ने बताया कि हमारी प्रथम प्राथमिकता रहेगी कि जो भी कार्य हो इमानदारी पूर्वक हो, किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वही इस मौके पर मौजूद रहे बड़कागांव पंचायत के मुखिया एवं मुखिया संघ के अध्यक्ष अमरेंद्र पांडेय खरेंदा पंचायत के मुखिया दीपक कुमार पसाॅई पंचायत के मुखिया शशि भूषण दुबे उर्फ अप्पू दुबे जलालपुर पंचायत के मुखिया मंटू शर्मा मौजूद रहे साबार पंचायत के मुखिया विनय दुबे मौजूद रहें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट