
सरकार का काम जनता तक पहुंचने में सफल रहा तो विजय तय...कपिल पाटिल
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Aug 26, 2023
- 268 views
भिवंडी के पूर्व विधानसभा सीट पर संतोष शेट्टी की होगी जीत
भिवंडी।। भिवंडी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष संतोष शेट्टी के कार्यालय व भाजपा वार रूम का उद्घाटन केंद्रीय पंचायती राज्य मंत्री कपिल पाटिल के शुभ हस्ते कल्याण रोड़ स्थित विजय सेल की इमारती में संपन्न हुआ। उद्घाटन के अवसर मंत्री कपिल पाटिल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्य यदि लोगों तक पहुंचने में सफल होते है तो सफलता की गारंटी निश्चित है। डिजिटल युग में वॉर रूम का महत्व अद्वितीय है। पूर्वी भिवंडी विधानसभा क्षेत्र के कार्यालय से जनता तक पहुंचने के लिए यह कार्यालय महत्वपूर्ण होगा। इस वॉर रूम के माध्यम से भाजपा हमेशा चुनावी मोड में काम कर रही है जबकि अन्य दल गठबंधन खोलकर निर्वाचन क्षेत्र के आवंटन पर अटके हुए है। संतोष शेट्टी 2024 में भिवंडी पूर्व विधानसभा सीट पर जीत निश्चित हासिल करेंगे। कपिल पाटिल ने गुजरात विधानसभा चुनाव की जीत का श्रेय नरेंद्र मोदी व प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल और उनके द्वारा बनाए गए वॉर रूम को दिया। कपिल पाटिल ने अंततः विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा चुनाव के लिए तैयार है और संतोष शेट्टी आगामी चुनावों में जीत हासिल करेंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए भिवंडी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष संतोष शेट्टी ने विश्वास व्यक्त किया कि इस कार्यालय और वॉर रूम के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार के सफल विकास कार्यों को जमीनी स्तर पर लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। मतदान का प्रतिशत बढ़ाने और नए मतदाताओं के पंजीकरण पर जोर दिये जाएगें।
इस अवसर पर भिवंडी पश्चिम विधान सभा के भाजपा विधायक महेश चौगुले, भाजपा भिवंडी शहर जिला अध्यक्ष एडवोकेट हर्षल पाटिल,जिला उपाध्यक्ष व पूर्व भिवंडी मनपा सभागृह नेता सुमित पाटिल,पूर्व नगरसेवक निलेश चौधरी, श्याम अग्रवाल, ठाणे विभाग संघटन मंत्री हेमंत म्हात्रे, हनुमान चौधरी, यशवंत टावरे, राजू गाजेगी, रामनाथ पाटिल, मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र वासम, भरत भाटी, विकास जैन, पी.डी.यादव आदि भारी संख्या में पदाधिकारी व नागरिक व समर्थक उपस्थित थे।
रिपोर्टर