
पालिका मुख्यालय गेट पर कचरा फेंककर युथ कांग्रेस का तीव्र आन्दोलन
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Aug 28, 2023
- 339 views
भिवंडी।। भिवंडी पालिका क्षेत्र अंर्तगत अधिकारियों व ठेकेदार की लापरवाही से समय पर कचरा नहीं उठाने पर चारों तरफ दुर्गंध फैली हुई है। जिसके कारण अनेक बीमारियों का फैलाव हो रहा है। वही पर इसकी दुर्गंध से आने जाने वाले सहित आसपास रहने वाले नागरिकों को अनेक प्रकार की कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। भिवंडी युथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने आज सोमवार सुबह ही पालिका मुख्यालय गेट पर कचरा फेंक कर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तीव्र आन्दोलन किया। इस आन्दोलन का नेतृत्व कर रहे युथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरफात खान ने बताया कि पालिका अधिकारियों की सांठगाठ के कारण ठेकेदार तय जगहों से समय पर कचरा नहीं उठाते। जिसके कारण कचरों की ढेर से दुर्गंध निकल रही है। इस दुर्गंध से नाना प्रकार की जहां बीमारियों का फैलाव हो रहा है। वही पर आसपास के रहीवासियों का जीना दुर्भर हो चुका है। आंदोलनकारी व युवा नेता जावेद खान ने बताया कि गौसिया मस्जिद, आजाद नगर आदि स्लम क्षेत्रों में एक एक सप्ताह तक घंटा गाडियां आती नहीं है। जिसके कारण कई दिनों तक कचरा सड़ता रहता है। इसकी सड़न से नागरिकों को नाहक त्रास का सामना करना पड़ता है। पालिका मुख्यालय के सामने एकाएक हुए आन्दोलन की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने आन्दोलन कारियों को शांत करवाया और पालिका के स्वच्छता व आरोग्य प्रमुख जे.एम. सोनावणे ने तत्काल कचरे वाले स्थल का दौरा कर कचरा उठाने के आश्वासन पर यह आन्दोलन का समापन हुआ। इस अवसर पर युवक कांग्रेस सचिव इसाम खान, जावेद खान, सलिम खान आदि पदाधिकारी मौजूद थे।
रिपोर्टर