
चोरी करने वाले पांच लोगों क्राइम ब्रांच ने पकड़ा
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Aug 30, 2023
- 291 views
साढ़े चौदह लाख का माल बरामद
भिवंडी।। भिवंडी तालुका के एक गोदाम में घुसकर केमिकल पाउडर चोरी करने वाले पांच लोगों के एक गिरोह को भिवंडी क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।और चोरी किये गये 100 प्रतिशत माल के साथ - साथ दो टेम्पो भी जब्त किया है। इस मामले में एक आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्णा गांव के द्रौपदी छाया कंपाउंड में ओंकार वेयर हाउस के गोदाम में 5 जुलाई से 9 अगस्त के दरमियान गोदाम में लगा ताला को नकली चाबी से खोलकर 14 लाख 49 हजार 500 रुपये मूल्य के कास्टिक सोडा प्लॅक्स और मोनोसोडियम ग्लूकोटामेट की चोरी करने की घटना घटित हुई थी। इस संबंध में नारपोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया था और नारपोली पुलिस व भिवंडी क्राइम ब्रांच इसकी समानांतर जांच कर रहा था। क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सचिन गायकवाड़ के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक विजय मोरे, प्रफुल्ल जाधव, धनराज केदार, पुलिस उपनिरीक्षक हनुमंत वाघमारे, राम सिंह चव्हाण,सहायक पुलिस उपनिरीक्षक रवींद्र पाटिल, रामचन्द्र जाधव, राजेश शिंदे, पुलिस कांस्टेबल सुनील सालुंके, सचिन साल्वी, मंगेश शिर्के, रंगनाथ पाटिल, साबिर शेख, देवानंद पाटिल, प्रकाश पाटिल, किशोर थोरात, शशिकांत यादव, पुलिस नाइक सचिन जाधव,भावेश घरत, सचिन सोनवणे, जालिंदर सालुंखे, रोशन जाधव, प्रशांत बर्वे, महिला पुलिस कांस्टेबल माया डोंगरे, श्रेया खताल आदि पुलिस की टीम में मुखबिरों की सूचना व तांत्रिक पद्धति से इस चोरी की जांच कर उत्तर प्रदेश से दुर्गेश सबरजीत भारती उम्र 24 साल और राहुल गिरिजा सरोज उम्र 27 साल को गिरफ्तार किया और उनसे गहनता से पूछताछ किया गया। इस दरमियान उन्होंने बताया कि इस चोरी में उमेश दत्तात्रय पाटिल उम्र 24 वर्ष, अमरदीप विलास बिराजदार उम्र 24 वर्ष निवासी चौधरी कंपाउंड, कामतघर और श्रीकांत गणपत देसाई उम्र 30, निवासी पापर्डे,तालुका पाटण जिला सतारा भी शामिल है। क्राइम ब्रांच पुलिस तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों से पूछताछ से पता चला कि उन्होंने एक गोदाम किराए पर लिया है और गोदाम से चोरी किया माल उसी गोदाम में रखा है। पुलिस ने इस गिरोह के पास से 14 लाख 49 हजार 500 रुपये मूल्य के चोरी किया गया कास्टिक सोडा प्लाॅक्य और मोनोसोडियम ग्लूकोटामेट सहित चोरी कांड में इस्तेमाल किया गया 24 लाख के दो टेंपो कुल 38 लाख रूपये का माल बरामद किया है। भिवंडी क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सचिन गायकवाड़ ने नागरिकों से अपील की है कि इस गिरोह द्वारा अन्य जगहों पर इस प्रकार की चोरी करने की आशंका है। किसी भी व्यवसायी के साथ इस प्रकार की घटना घटित हुई है तो एसे व्यवसायी तत्काल भिवंडी क्राइम ब्रांच से संपर्क करें।
रिपोर्टर