
कपिल पाटिल फाउंडेशन, भिवंडी शहर भाजपा की ओर से दही हांडी का होगा भव्य आयोजन
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Sep 03, 2023
- 368 views
मुख्यमंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्री सहित सिने जगत की कई हस्तियों का होगा आगमन
भिवंडी।। भिवंडी शहर के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री कपिल पाटिल फाउंडेशन,भारतीय जनता पार्टी भिवंडी शहर,संस्कार प्रतिष्ठान,स्वं.किरण देशमुख मित्र मंडल के संयुक्त प्रयास से भव्य दही हांडी उत्सव का आयोजन किया जायेगा। दिन भर चलने वाले इस उत्सव में भिवंडी शहर व पूरे भिवंडी तालुका से लगभग 75 से अधिक गोविंदा टीमें भाग लेने की उम्मीद है। सभी गोविन्दा टीमों का रजिस्टेशन व उनके बीमा करने के लिए कार्य शुरू किया गया है। इस भव्य दही हंडी उत्सव का लाईफ टेलीकास्ट किया जायेगा।
गौरतलब हो कि शहर में सामाजिक चेतना जगाने के लिए कपिल पाटिल फाउंडेशन की तरफ से पिछले सत्रह वर्षों से यह उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस उत्सव का उद्घाटन सामाजिक सेवाभाव कार्य करने वाली सामाजिक संगठन को दिया जाता है। कोव्हिड काल के दरमियान उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्था श्री भैरव सेवा समिति के पदाधिकारी इस बार इस दही हंडी उत्सव का उद्घाटन करेगी। उत्सव कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में भिवंडी का नाम रोशन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया जायेगा। स्वं.आबासाहेब फडतरे स्मृति चषक, स्वं.किरण देशमुख स्मृति चषक नाम के इस उत्सव में कुल 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार है और तालुका में छोटे गोविंदा टीमों को प्रोत्साहित करने के लिए पांच थर लगाने वाले गोविंदा टीमों को 10,000, छह थर लगाने वाले को 12,000 और सात थर लगाने वाले को 14,000 नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा महिला गोविंदा टीम तथा आदिवासी गोविंदा टीमों को विशेष पुरस्कार दिये जायेगें। इस दही हंडी उत्सव में केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री कपिल पाटिल, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस, उप मुख्यमंत्री अजित पवार के साथ सिने अभिनेत्री गदर फेम अमीषा पटेल भी मौजूद रहेंगी। इस प्रकार की जानकारी पत्रकार परिषद के दरमियान पूर्व नगर सेवक सुमित पाटिल ने दी है। पत्रकार परिषद में भिवंडी शहर भाजपा अध्यक्ष एडवोकेट हर्षल पाटिल, एडवोकेट वैभव भोईर, विशाल पठारे,जय किरण देशमुख व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
रिपोर्टर