
सपा महाराष्ट्र प्रदेश सचिव पद पर रियाज़ आज़मी की नियुक्ति, भिवंडी पश्चिम के पर्यवेक्षक बने
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Sep 04, 2023
- 467 views
भिवंडी पश्चिम विधान सभा सीट से चुनाव लड़ना तय
भिवंडी।। समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र अध्यक्ष अबू आसिम आज़मी ने सपा नेता रियाज़ आज़मी को पदोन्नति देते हुए महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी का सचिव और भिवंडी पश्चिम विधान सभा का पर्यवेक्षक नियुक्त करते हुए आज अपराह्न मुंबई में उन्हें पत्र दिया है। उन्हें प्रदेश कमेटी में शामिल किए जाने से उनके समर्थकों में हर्ष का माहौल है। भिवंडी शहर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष रहते हुए शहर की राजनीति में सपा को एक अहम भूमिका में लाने वाले रियाज़ आज़मी को दी जाने वाली इस पदोन्नति के कई सियासी मतलब निकाले जा रहे है। पार्टी के विश्वस्त सूत्रों की माने तो अबु आज़मी की नज़र भिवंडी पश्चिम विधान सभा पर है और वह रियाज़ आज़मी को इस सीट से चुनाव लड़ाने का पूरा मन बना चुके हैं। पिछले कई महीनों से पश्चिम विधान सभा सीट पर पार्टी स्थानीय लोगों सामाजिक कार्यकर्ताओं समेत पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही है अबु आज़मी भी इस क्षेत्र पार्टी के होने वाले कई कार्यक्रम में शामिल हो चुके है अभी से इस बात की चर्चा जोर शोर से होनी शुरू हो गई थी कि समाजवादी पार्टी आगामी विधान सभा चुनाव में इस सीट पर ताल ठोंक सकती है। साथ ही कई महीनों से वो इस सीट पर पार्टी की भूमिका और जीत का ब्लू प्रिंट तैयार करने में जुटे है। सोमवार को रियाज़ आज़मी को दी जाने वाली पदोन्नति और उनके इस विधान सभा सीट का पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाने से उनके चुनावी समर में उतरना लगभग तय माना जा रहा है भिवंडी समाजवादी पार्टी पश्चिम समेत शहर भर के कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
रिपोर्टर