
मोर्चा निकालकर टोरेंट पॉवर कंपनी का विरोध करने वाले 37 प्रदर्शनकारियों पर गुनाह दर्ज
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Sep 04, 2023
- 425 views
भिवंडी।। टोरेंट पॉवर कंपनी के खिलाफ मोर्चा निकालने वाले महाविकास संघर्ष समिति के 37 प्रदर्शनकारियों पर शहर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस प्रशासन ने जिसकी जानकारी सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। बतादें कि शहर व ग्रामीण परिसर में बिजली वितरण और बिल वसूली करने वाली टोरेंट पॉवर कंपनी पर आरोप लगाते हुए महाविकास संघर्ष समिति की ओर से शुक्रवार 1 सितंबर को छत्रपति शिवाजी महाराज चौक से टोरेंट पॉवर कार्यालय तक एक विराट मोर्चा निकाला गया था। शहर में शांति व्यवस्था बनी रहे इसलिए पुलिस प्रशासन ने इस मोर्चा निकालने की अनुमति नहीं दी थी। लेकिन महाविकास संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने पुलिस की अनुमति ना होने के बावजूद मोर्चा निकाल कर कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिसमें सैकड़ों नागरिक शामिल हुए थे।
पुलिस की अनुमति के बिना मार्च निकालने के कारण महाविकास संघर्ष समिति के पदाधिकारी पूर्व सांसद सुरेश टावरे, पूर्व विधायक रूपेश म्हात्रे, पूर्व विधायक रशीद ताहिर मोमिन,राष्ट्रवादी शहर अध्यक्ष शोएब खान गुड्डु, क्रां. डाॅ.विजय कांबले, शरद पाटिल, मनोज गेज, विश्वास थले, पूर्व नगरसेवक मतलूब सरदार,पंकज गायकवाड़, रवीश मोमिन, तुफेल फारूकी,अरुण पाटिल, प्रतीक जंगलानी,नसीम खान,जयमाला पाटिल,अरविंद म्हात्रे, संदीप म्हात्रे,जावेद फारूकी, दुर्गेश नाईक समेत कुल 37 लोगों के खिलाफ शहर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
रिपोर्टर