भिवंडी भाजपा की कार्यकारिणी घोषित, 123 लोगों को विभिन्न पदों पर किया गया नियुक्त

भिवंडी।। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने राज्य भर में शहर कार्यकारिणी अध्यक्ष पदों की नई नियुक्ति की घोषणा की है। भिवंडी शहर जिला अध्यक्ष पद पर एडवोकेट हर्षल पाटिल को नियुक्त किया है। एडवोकेट पाटिल ने पिछले एक महीने से भिवंडी शहर के सभी नए और पुराने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जोड़कर भिवंडी शहर जिला कार्यकारिणी में नए चेहरों को मौका देते हुए लगभग 90 लोगों को शामिल कर एक विशाल कार्यकारिणी की घोषणा की है। साथ ही 33 लोगों को मोर्चा एवं प्रकोष्ठ अध्यक्ष पद नियुक्ति की है। केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री कपिल पाटिल की उपस्थिति में सभी नवनियुक्त 123 पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया‌।

कार्यवाहक अध्यक्ष सहित 10 उपाध्यक्ष,5 महासचिव, 10 सचिव, 1 कोषाध्यक्ष, 15 कार्यकारिणी में विशेष रूप से निमंत्रित सदस्य और 48 कार्यकारिणी सदस्यों सहित 90 लोगो का समावेश है। इस कार्यकारिणी के साथ ही परेश चौघुले को फिर से युवा मोर्चा अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। जबकि महिला मोर्चा सुनीता यशवंत टावरे, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विठोबा (बिल्ला) नाईक,अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष पद पर भाजपा में शामिल हुए श्याम भोईर, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में संजय लहंगे और अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में खलील शेख को नियुक्ति की गई  है। सभी आघाड़ी मोर्चा के अध्यक्ष पद नए पदाधिकारियों को सौंपे गए है। इसके आलावा 27 सेल संयोजक भी नियुक्त किये गए है।

केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल पाटिल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि अगर सभी लोग पहले देश, बाद में पार्टी की भावना रखें और अपने मतभेदों को दूर कर पार्टी संगठन विकास के लिए समर्पित भावना से काम करें, तो कोई भी भाजपा को सत्ता में आनर से नहीं रोक सकता है। शहर अध्यक्ष एडवोकेट हर्षल पाटिल ने कहा कि उन्होंने सभी जाति एवं धर्म के लोगों को शामिल कर भाजपा पार्टी को और मजबूत करने का प्रयास किया है।

इस कार्यकारिणी में राजू गाजेंगी, विशाल पठारे, प्रवीण मिश्रा, भरत भाटी, कल्पना शर्मा को महासचिव और सुमित पाटिल, सतशीला जाधव, राजेश शेट्टी, निश्काम भैरी, रुचिरा दोंदे,निलेश कोंडलेकर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके आलावा कामगार, उद्योग, व्यापार,उत्तर भारतीय, दक्षिण भारतीय, खानाबदोश, कानून, चिकित्सा, सहकार, मछुआरा, परिवहन, सोशल मीडिया, पूर्व सैनिक, वरिष्ठ कार्यकर्ता, विकलांग, आध्यात्मिक कुल 27 प्रकोष्ठ संयोजक नियुक्त किये गये हैं।

इस अवसर पर कार्यकारिणी घोषणा के मंच पर विधायक महेश चौगुले,भिवंडी पूर्व विधानसभा चुनाव प्रमुख और पूर्व शहर अध्यक्ष संतोष शेट्टी, पदाधिकारी सुमित पाटिल, यशवंत टावरे, नीलेश चौधरी, श्याम अग्रवाल, हनुमान चौधरी, कल्पना शर्मा, सुगंधा तवरे, रेखा पाटिल, पी.डी.यादव आदि गणमान्य पदाधिकारी मौजूद थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट