भाजपा दक्षिण मंडल उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष पद पर सुभाष पासवान की नियुक्ति

भिवंडी।। भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल द्वारा उत्तर भारतीय मोर्चा भिवंडी के नये अध्यक्ष पद पर सुभाष पासवान की नियुक्ति की गई। भिवंडी में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर भिवंडी पूर्व विधानसभा प्रमुख संतोष शेट्टी, भाजपा जिल्हा अध्यक्ष एडवोकेट हर्षल पाटील, पूर्व सभागृह नेता सुमित पाटील, पूर्व नगरसेवक यशवंत टावरे, महासचिव प्रविण मिश्रा, भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश महिला मोर्चा सचिव ममता परमानी, भाजपा उपाध्यक्ष सुनिता यादव, भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष मंगेश यादव, महासचिव कृष्णा हलवाई सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

भाजपा भिवंडी शहर जिला अध्यक्ष एडवोकेट हर्षल पाटील के करकमलों द्वारा नवनियुक्त भाजपा दक्षिण मंडल उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष सुभाष पासवान को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। भाजपा दक्षिण मंडल अध्यक्ष मोहन कोंडा के नेतृत्व में काम से प्रेरित होकर सुभाष पासवान को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। भाजपा दक्षिण मंडल अध्यक्ष मोहन कोंडा ने कहा कि भाजपा दक्षिण मंडल भिवंडी शहर जिल्हा की कार्यकारिणी नियुक्त की गई है। भिवंडी शहर में भारतीय जनता पार्टी मजबुत पकड़ बनाने की कोशिश में जुट गई है।भाजपा 365 दिन चौबीसों घंटे काम करने वाली पार्टी है। भाजपा जनता के सुख-दुख में उनके लिए काम करने वाली अकेली पार्टी है। भिवंडी शहर में युवा वर्ग तेजी से आगे बढ़ रहा है। विश्व भर में हमारा ही देश ऐसा है जहां सबसे ज्यादा युवा है और जिस देश में युवा ज्यादा होते है वो देश उन्नती करता है। युवाओं वर्ग का भविष्य ही राष्ट्र का निर्माण कर सकेंगे। इसलिए ज्यादा से ज्यादा युवाओं को कार्यकारिणी में जबाबदारी दी गई है।

भाजपा दक्षिण मंडल उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष सुभाष पासवान ने कहा की भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसे मैं तन-मन-धन व कड़ी मेहनत के साथ करूंगा। पार्टी को हर क्षेत्र में मजबुत करने के लिए पूरा योगदान दूंगा। पार्टी की जो महत्वपुर्ण जिम्मेदारी दी गई है उसके प्रति निष्ठावान रहकर के कार्य करूंगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी मान्यवर व पदाधिकारियों ने भाजपा दक्षिण मंडल उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष सुभाष पासवान की नियुक्ति का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट