भिवंडी में नाबालिग युवक की हत्या

शव को काल्हेर खाड़ी में दफनाकर सबूत मिटाने की कोशिश, दो लोग गिरफ्तार

भिवंडी।। भिवंडी शहर में पुरानी दुश्मनी के कारण एक नाबालिग युवक की हत्या कर शव काल्हेर की खाड़ी के किनारे एक सुनसान जगह में दफना कर सबूत नष्ट करने की घटना घटित हुई है। नारपोली पुलिस ने इस मामलों में दो युवकों को हिरासत में लिया है। वही पर मृतक की पहचान योगेश रवि शर्मा उम्र 16 वर्ष 5 माह काल्हेर गांव निवासी मूल गांव परशरामपुर, जिला - प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश के निवासी की रूप में हुई है। 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार काल्हेर गांव के आशापुरा कॉम्प्लेक्स इलाके में रहने वाले योगेश रवि शर्मा 25 नवंबर शाम के समय काल्हेर रेती बंदर पर शराब पीने आऐ कुछ दोस्त को चखना देने के लिए कह कर घर से रेतीबंदर के लिए निकला और फिर वापस नहीं लौटा। परिवार के सदस्यों ने योगेश की काफी तलाश की। किन्तु उसका कुछ पता नहीं चला। योगेश  नाबालिग होने के कारण उसकी मां कुसुम रवि वर्मा ने योगेश की लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। नारपोली पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया  और घटना की गंभीरता लेते हुए पुलिस ने पहले कामतघर ब्रह्मानंद नगर जहां योगेश पहले रहता था। वहां कुछ युवकों के साथ योगेश व अन्य युवकों में झगड़ा हुआ था। उन लोगों द्वारा योगेश का अपहरण करने की शंका परिवार वालों ने पुलिस को बताया था। पुलिस ने ब्रह्मानंद नगर कामतघर परिसर से आयुष वीरेन्द्र झा ( 19) और मनोज नारायण टोपे (19) को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो दोनों ने धारदार हथियार से योगेश की हत्या कर काल्हेर रेतीबंदर के सुनसान घास वाले इलाके में शव दफनाने की बात कबूल किया। नारपोली पुलिस ने अपर तहसीलदार गायकवाड़, नायब तहसीलदार आदेश म्हात्रे की मौजूदगी में शव को जमीन से बाहर निकाला और जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया।

इस मामले में नारपोली पुलिस ने आयुष वीरेंद्र झा और मनोज नारायण टोपे को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की माॅ कुसुम ने आरोप लगाया कि योगेश की हत्या में चार और लोग शामिल है। छह महीने पहले ब्रह्मानंदनगर में मेरे बेटे के साथ झगड़ा हुआ था। इसके कारण ही मेरे बेटे की हत्या की गई है। इन हत्यारे को फांसी की सजा दी जाये। सरकार से कुसुम ने गुहार लगाई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट