
पुडिया लेने वाले सावधान पुलिस की है नजर सात गिरफ्तार
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jan 23, 2024
- 278 views
भिवंडी।। भिवंडी में पुडिया यानी गांजा बिक्री बड़े पैमाने पर शुरू है। पुलिस दररोज लगभग आधा दर्जन लोगों को गांजा पीने के जुर्म में गिरफ्तार करती रही है। किन्तु पुडिया विक्रेता पर कार्रवाई ना होना पुलिस के कार्यशैली पर प्रश्न निमार्ण करता है। नारपोली पुलिस ने अपने क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक दिन के भीतर सात गजेडियों के खिलाफ केस दर्ज कर हिरासत में लिया है। इसी पुलिस थाना परिक्षेत्र के कामतघर, अंजूर फाटा, नारपोली, फुलेनगर, फेना पाडा,दापोडा व काल्हेर गांव के पान टपरियों व दुकानों पर 50 से लेकर 100 रूपये में पुडिया की बिक्री की जाती है। गांजा पीने वाले ऐसे पानटपरियों व दुकानों पर बडी आसानी से साथ इसकी खरीददारी कर लेते हैं। पुलिस ऐसे चिलमबाजो को चिन्हित कर रखा हुआ है। जिनके विरूद्ध आऐ दिन कार्रवाई की जाती है। नारपोली पुलिस ने नाईम नुरूलहक अंसारी, प्रवीण श्रवण झा, नरेश फीर बहादुर आहूजी, संजय मौर्या, अतुल शैलेश तिवारी, मोहम्मद अयूब अब्दुल और छोटे लाल शाह को विभिन्न जगहों पर गांजा पीते हुए गिरफ्तार किया है।
रिपोर्टर