
देवर्जी कला गांव में पुर्व विधायिका रिंकी रानी पान्डेय कों किया गया सम्मानित
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Feb 25, 2024
- 169 views
गोल्डन पान्डेय की रिपोर्ट
भभुआ(कैमूर)-बिधानसभा क्षेत्र की पुर्व विधायिका रिंकी रानी पान्डेय आज भी समाजिक कार्यकर्ता बन कर हर समय समाज सेवा में लगी रहतीं हैं। लोगों द्वारा भी इन्हें सम्मान हर समय मिलता रहता है। इसी क्रम में अभी अपने क्षेत्र देवर्जी कला ग्राम में अद्भुत मंदिर में मूर्ति स्थापना प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आमंत्रित कि गयी। जिसमें भारत के मनीषी संत त्रीदंण्डी स्वामी महाराज के परम शिष्य जीयर स्वामी महाराज जी के सानिध्य में आयोजित किया गया।जिस महोत्सव को शिव शक्ति धाम धर्मार्थ ट्रस्ट व गरीब कल्याण समिति के संस्थापक व मुख्य संरक्षक जगदीश पाण्डेय ज़ी के द्वारा देवर्जी कला गांव में उस क्षेत्र के सभी लोगों के प्यार और सहयोग से संपन्न किया गया। जिस महोत्सव पर संस्थापक जगदीश पाण्डेय और उनके शुपुत्र धीरेन्द्र पाण्डेय के द्वारा क्षेत्र के सभी सहयोगियों कों सम्मानित भी किया गया। उसी क्रम में आए हुए भभुआ बिधानसभा के पुर्व विधायिका रिंकी रानी पान्डेय और सभी मानिंनद लोगों को धीरेन्द्र पाण्डेय और उनके सभी सहयोगियों जितेंद्र पाण्डेय, वेद प्रकाश पांडे ,सत्य प्रकाश पाण्डेय, मारुति राय, बिकास चौबे, अमित राजु के द्वारा संस्था का स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
रिपोर्टर